News Room Post

Best CM Survey: देश के बेस्ट सीएम सर्वे में योगी आदित्यनाथ रहे लोगों की पहली पसंद, नंबर 2 और 3 पर रहे ये नाम

नई दिल्ली। भारत देश अनेक धर्मों से बना देश है जिसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई और ना जाने कितने ही धर्मों के लोग रहते हैं। अनेक धर्मों, त्योहारों और रीति-रिवाजों के बावजूद भारत एकता के सूत्र में बंधा हुआ है। अनेकता में एकता की यही पहचान भारत को दुनिया में दूसरे देशों से अलग और सबसे खास बनाती है। भारत के अपने नियम, कानून हैं। भारत के हर राज्य में अलग-अलग सरकार हैं जो कि राज्य वासियों की सुविधा और जरूरत का ख्याल रखते हुए फैसला लेती है। इस वक्त देश के 30 प्रदेशों में चुनी हुई सरकार है जिसमें दिल्ली और पुडुचेरी जैसे केंद्र शासित प्रदेश भी शामिल हैं। हाल ही में देश में एक सर्वे किया गया कि लोगों के बीच कौन सा सीएम सबसे बेस्ट है। तो इसमें जिस मुख्यमंत्री का नाम सबसे शीर्ष पर रहा वो आपको जाना जरूर चाहिए…

बता दें, इंडिया टुडे और सी वोटर का एक सर्वे किया गया जिसमें ये जानने की कोशिश की गई कि देश की जनता किस मुख्यमंत्री को सबसे ज्यादा पसंद करती है तो इस सर्वे में शीर्ष पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहे। लोगों ने सीएम योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पहली पसंद के रूप में चुना।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लोगों ने चुना। 16% लोगों ने मुख्यमंत्री पद के लिए दिल्ली के अरविंद केजरीवाल के नाम को आगे किया। सीएम योगी और अरविंद केजरीवाल के बाद तीसरे नंबर पर जिस मुख्यमंत्री को लोगों ने बेस्ट सीएम के लिए चुना वो है पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। ममता बनर्जी को 7.3% लोगों ने अपनी पहली पसंद बताया। इस तरह से देखा जाए तो देश की जनता मुख्यमंत्री के रूप में पहले नंबर पर योगी आदित्यनाथ, दूसरे नंबर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और तीसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पसंद करते हैं।

आपको बता दें, इंडिया टुडे और सी वोटर के सर्वे में देश के 30 राज्यों में मुख्यमंत्री पसंद को लेकर सर्वे कराया गया था जिसमें कुल 1,40,917 लोगों के हिस्सा लेने की बात कही जा रही है।

Exit mobile version