News Room Post

VIDEO: तिरंगे से रिक्शा पोंछने वाले जितुल्लाह को योगी की पुलिस ने सिखाया कड़ा सबक, लिया ये बड़ा एक्शन

नई दिल्ली। जिस तिरंगे की आण के लिए ना जाने मां भारती के कितने ही सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी, आज उसी तिरंगे का अपमान का मामला सामने आया है। जिस किसी को भी इस मामले के बारे में पता चल रहा है, उसकी रूह कांप जा रही है। तिरंगा का अपमान असहनीय है। फिलहाल पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला शुरू कर दिया है। उधर, सोशल मीडिया पर भी आरोपी के खिलाफ आक्रोशित प्रतिक्रिया सामने आ रही है। आइए, आगे हम आपको पूरा माजरा तफसील से बताते हैं।

दरअसल, एक वीडियो प्रकाश में आया है, जिसमें एक शख्त तिरंगा से अपना रिक्शा साफ करते हुए नजर आ रहा है। उसके ऐसा करने पर आपत्ति भी जताई जाती है, लेकिन उस पर आपत्ति का उस पर कोई असर नहीं पड़ता है। बता दें कि तिरंगा का अपमान करने वाले शख्स का नाम जितुल्लाह खान बताया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने जितुल्लाह के कुकृत्य को संज्ञान में लेने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उधर, यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जितुल्लाह के बेहुदगी को देखकर हर किसी का पारा गरमा जा रहा है। जितुल्लाह के खिलाफ सभी कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब ऐसे में पुलिस की तरफ से आगामी दिनों में आरोपी के खिलाफ क्या कुछ कार्रवाई की जाती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। आपको बता दें कि जितुल्लाह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में गोरखपुर में रिक्शा चलाकर अपनी आजीविका चला रहा है।


आप वीडियो में देख सकते हैं कि जितुल्लाह से पूछा जाता है कि तुम भारतीय हो, तुम्हें तिरंगे का अपमान नहीं करना चाहिए, उस पर वो मुस्कुराता है और तिरंगे झंडे से अपना रिक्शा साफ करने में मशगूल हो जाता है। अपनी हदों को पार कर चुके जितुल्लाह की करतूत के बारे में जिस किसी को भी पता चल रहा है, उसके होश फाख्ता हो रहे हैं। बता दें कि पुलिस ने जितुल्लाह की इस करतूत के खिलाफ राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 की धारा 2 के तहत FIR दर्ज की है। वहीं, पुलिस ने आश्वस्त किया है कि आगामी दिनों में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल, अब आगामी दिनों में पुलिस उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेने के बाद क्या कुछ कार्रवाई करती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Exit mobile version