News Room Post

Angkita Dutta: राहुल गांधी के करीबी यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास की बढ़ी मुश्किल, अंकिता दत्ता की शिकायत पर केस दर्ज

Angkita Dutta

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress Leader Rahul Gandhi) के करीबी और यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी (Srinivas BV) की मुश्किलें बढ़ते हुई दिखाई दे रही है। दरअसल असम युवा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अंगकिता दत्ता (Angkita Dutta) की शिकायत के आधार पर असम पुलिस ने श्रीनिवास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही 4-5 सदस्यीय पुलिस टीम कर्नाटक के लिए रवाना भी हो गई है। आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने अंगकिता दत्ता को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से निष्कासित कर दिया था। बीते दिनों उन्होंने श्रीनिवास पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। अंगकिता दत्ता ने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर मानसिक उत्पीड़न करने के आरोप मढ़े थे। जिसके बाद शनिवार को कांग्रेस ने उनके खिलाफ ये कार्रवाई की है और अंगकिता को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।  अब ये मामला लगातार तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है। असम पुलिस मामले को लेकर कर्नाटक के लिए रवाना हो गई है।

उधर अंगकिता मामले को लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है। कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गई है। कांग्रेस की असम युवा इकाई की अध्यक्ष अंगकिता दत्ता को पार्टी से निष्कासित करने पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का रिएक्शन सामने आया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ”मैंने बयान दिया था कि ये आपकी पार्टी का अंदरूनी मामला है इसे सुलझा लीजिए। यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है मुद्दे का समाधान करना चाहिए था। कांग्रेस ने उन्हें निष्कासित कर दिया, मुद्दे का समाधान नहीं किया। अगर पार्टी समाधान नहीं करेगी तो कानून अपना काम करेगा।”

इससे पहले शनिवार को कांग्रेस अनुशासनात्मक समिति के सदस्य सचिव तारिक अनवर ने अंगकिता दत्ता को पार्टी के निष्कासित किए जाने के संबंध में चिट्ठी जारी की थी। उन्होंने चिट्ठी के माध्यम से बताया था कि अंगकिता को तत्काल प्रभाव से पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता है।



Exit mobile version