News Room Post

World Earth Day 2023: वर्ल्ड अर्थ-डे का 53वां आयोजन आज, जानिए इस दिन को मनाने के पीछे का कारण?

World Earth Day 2023: इस दिन को मनाने का श्रेय अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन को जाता है। उन्होंने इस दिन को मनाने में विशेष जोड़ दिया। उनका कहना था इस दिन को मनाने से लोग पृथ्वी के महत्व को समझेंगे। 22 अप्रैल को स्कूल, कॉलेजों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जिसमें बच्चों को पेड़-पौधे लगवाए जाते है। इससे हमारी पृथ्वी पर ग्रीनरी बढ़ेगी।

नई दिल्ली। पृथ्वी हमारे लिए कितनी महत्वपूर्ण है ये तो हम सब जानते है। यहां हमारे लिए मां के समान है और इसका महत्व हम सब जानते है। आज यानी वर्ल्ड अर्थ-डे यानी विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है। यह हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन को इंटरनेशनल मदर अर्थ डे के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य मकसद ये हैं कि लोगों को पृथ्वी के महत्व के बारे में पता चले। हमें अपने पर्यावरण को भी सुरक्षित रखना चाहिए जब पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो हमारी पृथ्वी सुरक्षित रहेगी और पृथ्वी सुरक्षित रहेगी तो हम सब सुरक्षित रहेंगे। इस दिन हर किसी को एक पेड़ लगाना चाहिए जिससे हमारे पर्यावरण में सुधार हो सके।

इस दिन स्कूल, कॉलेजों में कई कार्यक्रम आयोजित होते है

इस दिन को मनाने का श्रेय अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन को जाता है। उन्होंने इस दिन को मनाने में विशेष जोड़ दिया। उनका कहना था इस दिन को मनाने से लोग पृथ्वी के महत्व को समझेंगे। 22 अप्रैल को स्कूल, कॉलेजों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जिसमें बच्चों को पेड़-पौधे लगवाए जाते है। इससे हमारी पृथ्वी पर ग्रीनरी बढ़ेगी। बच्चों के साथ-साथ बड़े-बड़े लोग भी सड़कों के किनारे पर, अपने घर पर पेड़ पौधे लगा कर इसके महत्व को समझते है। दिन प्रतिदिन हमारी पर्यावरण बिगड़ता जा रहा है तो इसके लिए हम सब को ही आगे आना पड़ेगा।

क्यों इसके लिए आज के दिन को चुना गया?

इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए आज का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि गेलॉर्ड नेल्सन चाहते थे कि इस दिन में अधिक संख्या में छात्र हिस्सा लें और 19 से 25 अप्रैल ऐसा दिन है जहां बच्चों के ना एक्जाम का डर होता है ना ही गर्मियों की छुट्टियां होती है और ना ही कोई धार्मिक त्योहार पड़ते है इसलिए नेल्सन को 22 अप्रैल पृथ्वी दिवस मनाने के लिए सबसे सही दिन लगा। बस तब से लेकर आज तक इसे वर्ल्ड अर्थ-डे यानी विश्व पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल पृथ्वी दिवस का 53 वां आयोजन है।

Exit mobile version