News Room Post

Madhuri Dixit’s Hair Tips: क्या आप भी टूटते और सफेद बालों की समस्याओं से परेशान है तो अभी अपनाएं माधुरी दीक्षित का जादुई मंत्र

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को देख कर हर कोई उनके जैसी स्किन पाने की चाह रखता हैं। इन सेलेब्स की इतनी उम्र होने पर और बच्चे होने के बाद भी इनकी त्वचा खिली- खिली दिखती हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन हो, करीना कपूर खान हो, सोनम कपूर हो या अन्य सेलेब्स की खूबसूरती देख कर हर बार मन में ख्याल आता है कि इनकी दमकती त्वचा का राज क्या हैं। आखिर ये एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी के बाद भी खुद को इतना मेनटेन कैसे करके रखती हैं क्योंकि प्रेग्नेंसी के दौरान बालों के झड़ने और टूटने की समस्या तो आम हो गई हैं। इस राज से आज हम पर्दा उठाएंगें अगर आप प्रेग्नेंट है या इसकी प्लानिंग कर रहे है तो हम आपको बताएंगे कि प्रेग्नेंसी के बाद भी आखिर कैसे आप सेलेब्स जैसी फ्लॉलेस त्वचा पाएं।

सफेद बालों की समस्या

प्रेग्नेंसी के बाद बाल झड़ने की समस्या तो जैसे आम हो जाती हैं। साथ ही हॉर्मोनल बदलाव के कारण कुछ महिलाओं के बाल प्रेग्नेंसी बाद तेजी से सफेद भी होने लगते हैं। आपको ऐसी समस्या का सामना ना करना पड़े इसके लिए हम आपके लिए एक सुझाव लेकर आए है जो कि माधुरी दीक्षित खुद अपनी प्रेग्नेंसी के वक्त करती थी। माधुरी का हेयर केयर टिप्स आपके बालों को भी झड़ने से रोकने में मदद करेगी साथ ही आपके बालों को सफेद होने से भी रोकेंगे।

कड़ी के पत्ते का इस्तेमाल करें

प्रेग्नेंसी के बाद बाल झड़ने की समस्या हॉर्मोनल बदलाव के कारण भी महिलाओं को देखने को मिलती हैं। कुछ महिलाओं के प्रेग्नेंसी के बाद तेजी से सफेद होने लगते हैं। आपको ऐसी समस्या का सामना ना करना पड़े उसके लिए आप नारियल के तेल में कड़ी का पत्ता ले ले। ध्यान रहे नारियल का तेल खाने वाला हो तो ज्यादा सही होगा। इसके बाद हमें बारीक कटा हुआ प्याज भी चाहिए होगा। अब हम नारियल के तेल में कड़ी का पत्ता डाल कर उसे धीमी आंच पर पकाएंगे। फिर इस तेल को ठंडा करके इसे छान ले और फिर इसे अपने बालों पर लगाए।

Exit mobile version