News Room Post

Side Effects of Sleeping: सोने की गलत आदत पड़ सकती है उम्र पर भारी, इस पॉश्चर में सोने से बचे

sleeping

नई दिल्ली  :आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई एक दूसरे से आगे निकला चाहता है। फिर चाहे वो स्कूल लाइफ हो, कॉलेज हो या आफिस…। हर कोई यही चाहता है, कि उसका जीवन सुखमय हो, उसे किसी तरह की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। अपनी इन इच्छाओं को पूरा करने के लिए लोग जी-तोड़ मेहनत करते हैं। कई बार लोग ज्यादा पैसों की चाहत में रात-रात तक काम भी करने लगते हैं, जिसका उनकी सेहत पर भी गलत असर पड़ता है। जब ये लोग सोने जाते हैं, तो उस वक्त ये न तो बिस्तर देखते हैं और न ही अपनी पोजिशन…। जैसे मर्जी बिस्तर पर लेट जाते हैं। ऐसा करके उन्हें कई शारीरिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। गलत तरीके से सोने की आदत शरीर के लिए काफी तरह से नुकसानदायक होती है। जैसे कि बहुत से लोगों को पेट के बल सोने की आदत होती है। ये लोग जब तक पेट के बल नहीं लेटते उन्हें नींद नहीं आती, लेकिन देखा जाए, तो ये तरीका पूरी तरह से गलत है, क्योंकि इस तरह हमारे शरीर में पाचन और सांस से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। तो ऐसे में आज हम आपको बताएंगे पेट के बल सोने से होने वाले नुकसान के बारे में….

पेट के बल सोने के नुकसान (Side Effects of Sleeping On Stomach Side )

1. पेट के बल सोने से आपको हमेशा गर्दन में दर्द की समस्या पैदा हो सकती है।
2. कभी-कभी पेट के बल उल्टा लेटने से सुबह उठने पर भारीपन महसूस होता है।

3. अगर आप पेट के बल सोते हैं, तो आपको पीठ में दर्द की समस्या हो सकती है।
4. पेट के बल सोने से अपच, कब्ज और पेट दर्द आदि की समस्या होने लगती है।

5.पेट के बल सोने से सबसे ज्यादा नुकसान बच्चों पर होता है। छोटे बच्चों के पेट के बल सोने से उसकी हाइट पर असर पड़ता है। यदि बच्चा उल्टा सोता है, तो उसकी ऊंचाई अन्य बच्चों की तुलना में कम होती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Newsroompost इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version