News Room Post

Relationship Tips: शादी के बाद पार्टनर को धोखा देने से पहले जान लें ये नुकसान, वरना बाद में होगा पछतावा

Relationship Tips

नई दिल्ली। शादी एक ऐसा रिश्ता है जो दो लोगों के बीच बंधता है लेकिन दो परिवार इस रिश्ते से जुड़े होते हैं। ये रिश्ता पूरी तरह से भरोसे और प्यार पर टिका होता है। जिस तरह से कार बिना पेट्रोल के नहीं चल सकती। ठीक उसी तरह शादी के रिश्ते में अगर प्यार या भरोसा दोनों में  से कोई भी चीज कम हो जाए तो रिश्ता नहीं चल पाता। इस रिश्ते में पति और पत्नी दोनों की ये जिम्मेदारी बनती है कि वो एक दूसरे की परेशानी को समझे। न सिर्फ खुशी बल्कि गम में भी एक दूसरे के लिए खड़े रहें। हालांकि कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि बुरे हालातों में या फिर कहें कि अपनी कुछ जरूरतों और इच्छाओं के लिए लोग एक दूसरे को धोखा दे देते हैं। कई बार पति शादी के बाद भी दूसरी लड़कियों के साथ संबंध जोड़ लेते हैं। तो कई बार महिलाएं कुछ पल की खुशी के लिए अपनी हंसती खेलती जिंदगी को दांव पर लगा देती हैं। अगर आप भी शादी के बाद एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर कर रहे हैं या फिर सोच रहे हैं तो पहले इसके परिणाम जान लें..

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के ये हैं नुकसान

ट्रस्ट

शादी के बाद अगर आपका कहीं दूसरे संबंध हैं और उसकी जानकारी आपके पार्टनर को लग जाती है तो ये बात सोच लें कि आप फिर चाहे कितना ही क्यों न कर लें। आप उनकी नजरों में वो भरोसा नहीं पा सकते जो कि पहले आप पर उन्हें होता था। भरोसा ऐसी चीज है जो एक बार टूट जाए तो इसे वापस बना पाना नामुमकिन होता है। कई बार भरोसा टूटना इतना बुरा होता है कि इंसान को चिकित्सक की भी सहायता लेनी पड़ जाती है।

इमोशन

ये बात आपने सुनी होगी कि दूसरो को दुख देकर कोई सुख से नहीं रह सकता। ठीक इसी तरह अगर कोई व्यक्ति अपने पार्टनर को धोखा देता है तो वो भी दिमागी रूप से परेशान रहने लगता है। उसे खुद में गिल्ट, शर्म, एंग्जायटी, ट्रस्ट इश्यू होने लगेंगे। कई बार तो इंसान डिप्रेशन में भी रहने लगता है।

बच्चे

कई बार लोग शादी और बच्चे होने के बाद भी एक दूसरे को धोखा देने से बाज नहीं आते। इसका बुरा असर पति-पत्नी के संबंधों पर तो पड़ता है ही साथ ही बच्चे भी इससे गलत चीजें सीखते हैं कई बार तो बच्चे भी अपने माता-पिता को देखकर गलत हरकतें करने लगते हैं। कई बार तो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर महंगे तलाक का कारण भी बनते हैं।

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए लेख की जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। NewsroomPost इस तरह की किसी जानकारी का दावा नहीं करता है।

Exit mobile version