News Room Post

Benefits of Walking after Eating: डिनर करने के बाद 30 मिनट तक टहलना क्यों है जरूरी ?, जानें इसके फायदे

night walk

नई दिल्ली। दिनभर के थकान के बाद जब कुछ लोग डिनर करते ही बिस्तर पर सीधा सोने चले जाते हैं, लेकिन ऐसा करना आपको मुश्किल में डाल सकता हैं। जी हां ऐसा करना आपके सेहत के लिए बिल्कुल भी सही नही है। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो इस आदत को तुरंत बदल दें। इससे आपका खाना भी जल्दी नहीं डाइजेस्ट होगा और वेट भी बढ़ता जाएगा। अगर आपका वेट बढ़ रहा है, तो रात में टहलना बेहद अच्छा माना जाता है। खाना खा के टहलने से आपका रोग प्रतिरोध क्षमता भी मजबूत होगा। इतना ही नहीं, रात में ठंडी-ठंडी हवा में जब आप टहलकर घर लौटेंगे, तो नींद भी अच्छी आएगी। आइए जानते हैं रात में खाना खाने के बाद टलहने से सेहत को और क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

रात के डिनर के बाद टहलने के फायदे-

पाचनशक्ति 

रात में खाने के बाद 15 से 30 मिनट टहलने से पाचनशक्ति मजबूत होती है। खाना आसानी से डाइजेस्ट होता है। जब आप खाते ही सोने चले जाते हैं, तो पाचन की प्रक्रिया और भी ज्यादा धीमी हो जाती है, इससे आपको पेट में कई तकलीफें हो सकती हैं। अब से खाकर जरूर टहलने जाएं।
आपको बता दें कि कई शोधों में यह बात सामने आई है कि खाने के बाद थोड़े समय के लिए टहलने या चलने से ब्लड ग्लूकोज या ब्लड शुगर लेवल मैनेज होता है। डेली एक्सरसाइज करने से गैस, ब्लोटिंग, अनिंद्रा जैसी समस्या दूर होती है, हृदय स्वस्थ रहता है। हालांकि, खाने के बाद अगर आप टहलने जा रहे हैं, तो इंटेंसिटी, समय, दूरी का ख्याल रखना भी जरूरी है वरना आपको पेट दर्द भी हो सकता है।

मेंटल हेल्थ

खाने के बाद टहलने से आपके मेंटल हेल्थ में भी सुधार होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि टहलने से स्ट्रेस को बढ़ाने वाले हार्मोन कॉर्टिसोल में कमी आती है। जब कोई व्यक्ति टहलने जाता है, तो बॉडी में एंडॉर्फिन रिलीज होता है। यह एक नेचुरल पेन रिलीफ की तरह काम करता है। इससे बेचैनी कम होती है, आपका मूड अच्छा होता है, स्ट्रेस कम करता है और रिलैक्स करता है।

ब्लड प्रेशर

ब्लड प्रेशर हाई रहता है, तो भी रात में टहलना हेल्दी माना जाता है। इससे आप हार्ट डिजीज, स्ट्रोक से बचे रहेंगे। हाई ब्लड प्रेशर, एलडीएल कोलेस्ट्रॉल कम होगा। सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, हेल्दी हार्ट के लिए आपको हर हफ्तें 5 दिन कम से कम 30 मिनट नार्मल एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। आप चाहें तो रात में खाने के बाद 30 मिनट पैदल टहलें या फिर नाश्ता, दोपहर के लन्च और रात के डिनर के बाद तीन बार 10 मिनट के लिए जरूर टहलें। ऐसा करने से आप हमेशा फीट और हेल्दी रहेंगे।

Exit mobile version