News Room Post

Fashion Tips: पिंक कलर है आपका फेवरेट तो ये साड़ियां आपको देगी बिल्कुल श्रद्धा आर्या जैसा ग्लैमरस लुक, हर तरफ होंगे आपके चर्चे

नई दिल्ली। पिंक कलर को महिलाओं का फेवरेट कलर माना जाता है। अक्सर महिलाएं पिंक कलर की ड्रेस पहनना पसंद करती हैं। बात अगर इंडियन आउटफिट में साड़ियों की करें तो महिलाएं हर मौके पर सिल्क की साड़ियां पहनना पसंद करती हैं। कई फिल्म और टीवी ऐक्ट्रेसेस हैं जो अक्सर अवार्ड फंक्शन्स में सिल्क की साड़ियां पहनना पसंद करती हैं। फिर चाहे वो विद्या बालन हो या रेखा या फिर टीवी जगत की अभिनेत्रियां हर किसी का सिल्क की साड़ियों की तरफ एक विशेष झुकाव है। अभी हाल ही में “दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल” के दौरान टीवी अभिनेत्री श्रद्धा आर्या का पिंक साड़ी लुक खूब वायरल हुआ था। तो आइए आज हम आपको बताने जा रहे पिंक साड़ियों के कुछ चुनिन्दा कलेक्शन्स के बारे में जिसे पहन कर आप भी पा सकती हैं इन अभिनेत्रियों जैसा ही लुक।

बनारसी सिल्क साड़ी:

बनारसी सिल्क साड़ी में बनारस के बने सिल्क फेब्रिक का इस्तेमाल किया जाता है। ये साड़ियां बहुत ही ज्यादा सॉफ्ट और शाइनिंग होती हैं। इन साड़ियों को पहनने के बाद आप काफी सहज महसूस करती हैं। बनारसी सिल्क साड़ियों पर ज्यादातर जरी जैक्वार्ड वूवेन वर्क दिया जाता है। इसके ब्लाउज पर जरी का वर्क देखने को मिलता है। इस साड़ी को आप अपने साड़ियों के कलेक्शन में जरूर एड करें।

कांचीपुरम सिल्क साड़ी:

लाइट और डार्क पिंक कलर में ये कांचीपुरम साड़ी आपको सबसे अलग लुक देती है। ये साड़ी आपके आर्डिनरी लुक को एक्स्ट्रा आर्डिनरी बनाने के लिए एकदम परफेक्ट है।

सिल्क ब्लेंड साड़ी :

पिंक और सिल्वर कलर के कॉम्बिनेशन की ये साड़ी लीची फेब्रिक में मिलती है। ये साड़ी पहनने में काफी आरामदायक होती है। इस पूरी साड़ी पर जैक्वार्ड विविंग वर्क किया गया है जो आपको एलिगेंट और डिफरेंट लुक देने के लिए काफी है।

कांजीवरम सिल्क साड़ी :

कांजीवरम की सिल्क साड़ी आपको हाई क्लास एलिगेंट लुक देने के लिहाज से एकदम परफेक्ट है। इस साड़ी को पहनकर निश्चित ही आप टॉक ऑफ़ द टाउन बन सकती हैं। आपकी तारीफ़ करने से कोई भी खुद को रोक नहीं पायेगा। इस साड़ी को आप पारंपरिक गहनों के साथ पहन सकती हैं। इससे आपके लुक में चार चांद लग जायेंगे।

Exit mobile version