News Room Post

Healthy Teeth: इन 4 चीजों का करें सेवन, कियारा आडवाणी जैसे चमकने लगेंगे दांत

Healthy Teeth....

नई दिल्ली। व्यक्ति के शरीर का हर अंग अपना एक अलग महत्व रखता है। दांत भी व्यक्ति के जीवन में खास भूमिका निभाते है। ये सिर्फ भोजन को चबाने और तोड़ने में ही सहायता नहीं करते बल्कि आपकी पर्सनेलिटी में भी चार चांद लगाते हैं। गलत खान-पान और व्यक्ति के स्वास्थ्य की स्थिति भी दातों की हेल्थ पर काफी असर डालते हैं। इनकी वजह से दांतों में सड़न और पीलापन आने लगता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे किन चीजों का सेवन (Foods For Healthy Teeth) कर आप बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) जैसे चमकते और मजबूत दांत पा सकते हैं। ऐसे में इस खबर को आखिर तक जरूर पढ़ें…

बादाम

बादाम एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो कि कैल्शियम और प्रोटीन का रिच सोर्स है। इसमें शुगर लेवल न के बराबर होता है। इसका सेवन दांतों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

गाजर

गाजर विटामिन ए और फाइबर से भरपूर होता है। कच्चा गाजर खाने से मुंह में लार ज्यादा बनती है जो कि खाने के पाचन में सहायक होती है। इसके अलावा मुंह में बनने वाली लार बैक्टीरिया को रोकते हैं। तो आप भी गाजर का सेवन जरूर करें।

दही

गर्मियों में दही का सेवन हर कोई करता है। लस्सी, रायता जैसे अलग-अलग तरीकों से इसका सेवन करते हैं। दही कैल्शियम और प्रोटीन की भरपूर होती है। इसका सेवन दांतों को फायदा पहुंचाता है। दही (सिंपल खट्टी दही) में मौजूद गुड बैक्टीरिया मुंह के जम्स को कम करने में सहायक होते हैं। ऐसे में दही को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

हरी पत्तेदार सब्जियां

डॉक्टर हमेशा से ही हरी पत्तेदार सब्जियां खाने की सलाह देते हैं ये सेहत के लिहाज से ही नहीं बल्कि दांतों के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसमें पाए जाने वाले विटामिन और मिनरल्स शरीर और दांतों के लिए भी फायदेमंद होते हैं।

Exit mobile version