News Room Post

Sawan fast recipe 2022: सोमवार के व्रत में इन चीजों का करें सेवन, और जानिए किस चीज से करें परहेज

नई दिल्ली। सनातन धर्म में सावन का महीना और सोमवार का दिन दोनों ही भगवान भोलेनाथ की पूजा को समर्पित माने गए हैं। इस साल सावन के महिने की शुरुआत 14 जुलाई 2022 से शुरू हो चुकी है जिसके सोमवार के व्रत 18 जुलाई से शुरु है। शिव भक्तों के लिए इस माह में पड़ने वाले सोमवार व्रत का एक अलग ही महत्व है। ऐसा माना जाता है कि सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और कुंवारी कन्याएं मनचाहे वर प्राप्ति के लिए यह व्रत रखती हैं। साथ ही इस व्रत में कुछ खास बातों का ध्यान रखना भी जरुरी है। तो आइए हम आपको बताते है कि सावन सोमवार व्रत करने वाले लोगों को क्या खाना चाहिए और किन चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए…

सोमवार के व्रत में क्या-क्या खाएं

सावन के सोमवार करने वाले लोगों को मौसमी फलों का सेवन करना चाहिए। दरअसल, तरबूज, खीरा, आम, केला, अनार आपके भीतर पानी की कमी को पूरा करता है और आपको डिहाईड्रेशन होने से बचाता है। इसके अलावा दूध, दही ,भुने हुए मखाने, कुट्टू के आटे की पूरी, मूंगफली, पनीर, साबूदाने की खिचड़ी, आलू की सब्जी का भी सेवन कर सकते है। व्रत के समय थोड़ी-थोड़ी देर में इन चीजों को खाया जा सकता है।

इन चीजों के सेवन से करें परहेज

ऐसी मान्यता है कि सावन सोमवार के व्रत में गेंहू, सूजी या आटे का सेवन वर्जित है। इसके अलावा लाल मिर्च और सादा नमक, मसालेदार और तलीभुनी चीजों का सेवन भी नहीं करना चाहिए। साथ ही मांस, मदिरा, बैंगन, कॉफी, हरी पत्तेदार सब्जियां आदि को नहीं खाना चाहिए।

Exit mobile version