News Room Post

World No Tobacco Day 2021: तंबाकू का सेवन सेहत के लिए हानिकारक, इन 5 चीजों से दूरी बनाकर रखना बहुत जरूरी

नई दिल्ली। विश्व में हर साल 31 मई को नो टोबैको डे यानी विश्व तंबाकू निषेध दिवस (World No Tobacco Day 2021) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद है लोगों को धूम्रपान के प्रति सचेत करना। साथ ही तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसानों के बारे में जागरूक किया जाना। आपको बता दें कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक होता है।

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के द्वारा इस दिन की शुरुआत साल 1987 में की गई थी। तंबाकू या फिर बीड़ी, सिगरेट का नशा करने से फेफड़ों को भारी नुकसान पहुंचता है। यही वजह है कि इन चीजों से दूरी बनाकर रखना चाहिए।

इस दिन का उद्देश्य लोगों को धूम्रपान से होने वाले नुकसान को लेकर जागरुक करना है। क्योंकि धूम्रपान से कैंसर का खतरा होता है। इसके बावाजूद लोग इन चीजों का सेवन करते हैं, जिससे आप कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।

तलब लगने पर क्या करें

धूम्रपान छोड़ने का प्रयास करते वक्त आपको थोड़ी परेशानी तो होगी लेकिन ये आपको स्वास्थ के लिए आपके अच्छा है। इस समय अक्सर मुंह में कुछ चबाते रहने की इच्छा होती है। ऐसे में आप एक कटोरी सलाद अपने पास रख सकते हैं। इसके अलावा आप च्युइंगम भी खा सकते हैं।

Exit mobile version