News Room Post

Independence Day 2022: आजादी के पर्व पर ये रंगबिरंगे स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर तिरंगे रंग में सजाएं अपनी डाइनिंग टेबल

नई दिल्ली। आज जब भारत 15 अगस्त, 2022 की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। जगह-जगह इससे संबंधित प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जो ऐसा नहीं कर रहे हैं, वो टीवी के सामने बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुन रहे हैं। सारा देश तिरंगामय हो चुका है। तो ऐसे में क्यों न अपनी खाने की टेबल को भी तिरंगा कर लिया जाए। आप टेबल के डेकोरेशन को तो तिरंगे रंग से सजा ही सकते हैं। अपने खाने की डिशेज को भी तिरंगा बना सकते हैं, कैसे? आइये आपको कुछ ऐसी डिशेज के बारे में बताते हैं, जिन्हें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तीन रंगों बनाकर आप अपने बच्चों को खाने की ओर आकर्षित कर सकते हैं।

तिरंगा इडली

अपने इडली के मिश्रण को तीन बर्तनों में विभाजित कर लीजिए। इसके बाद एक पार्ट में केसरिया रंग के लिए गाजर की प्यूरी दूसरे में हरे रंग के लिए पालक की प्यूरी और तीसरा सादा यानी सफेद रंग कर हेल्दी और टेस्टी तिरंगा इडली बना सकती हैं।

तिरंगा सैंडविच

ब्रेड पर स्प्रेड करने के लिए गाजर, मेयोनेज़ और नमक मिलाकर केसरिया रंग की परत, पनीर, हरी चटनी और नमक मिलाकर हरे रंग की परत तैयार की जा सकती है।

तिरंगा बिरयानी

तिरंगा बिरयानी में हरा रंग पाने के लिए पालक, केसरिया रंग के लिए टमाटर प्यूरी और सफेद रंग के लिए पनीर क्यूब्स या टोफू का इस्तेमाल कर सकते हैं।

तिरंगा ढोकला

इसमें केसरिया रंग के लिए गाजर का रस, सफेद रंग पाने के लिए रवा घोल और हरे रंग के लिए पालक-प्यूरी का इस्तेमाल किया जा सकता है।

तिरंगा सलाद

ज्यादा मेहनत किए बिना जो लोग अपनी खाने की डिशेज में तिरंगा शामिल करना चाहते हैं वो तिरंगा सलाद बना सकते हैं। केसरिया रंग के लिए गाजर, सफेद के लिए बेबी कॉर्न या मूली हरे रंग के लिए ब्रोकली, खीरा हरी मिर्च आदि का प्रयोग कर सकते हैं। सलाद का स्वाद बढाने के लिए इसमें थोड़ा मक्खन, नमक और काली मिर्च भी डाला जा सकता है।

Exit mobile version