News Room Post

Food Item in Fridge: गलती से भी फ्रिज में न रखें ये चीजें, वरना जाना पड़ सकता है हॉस्पिटल!

Refrigerator

नई दिल्ली। आज के वर्तमान दौर में फ्रिज काफी जरूरी हो गया है। आम से लेकर खास सभी लोगों के घरों में फ्रिज अब देखने को मिल जाता है। खासकर गर्मियों के मौसम में फ्रिज का इस्तेमाल बढ़ जाता है। लोग बाजार से सब्जियां, मिठाई, फल और न जाने क्या-क्या फ्रिज में रखते हैं। हालांकि कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें फ्रिज में भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। इन चीजों को फ्रिज में रखने से इनका स्वाद तो बदल जाता है ही साथ ही इनके सेवन से व्यक्ति का स्वास्थ्य भी खराब होता है। तो चलिए आपको बताते हैं कौन सी हैं ये चीजें जिन्हें आपको अपने फ्रिज में बिलकुल भी नहीं रखना चाहिए।

इन चीजों को न रखें फ्रिज में…

ब्रेड

कई बाद ऐसा देखने को मिलता है कि लोग बाजार से ब्रेड का पैकेट लाते हैं और सीधे फ्रिज में रख देते हैं। हालांकि ये बिलकुल नहीं करना चाहिए। फ्रिज में ब्रेड रखने से सूख जाती है और जब इसे खाते हैं तो पेट में पाचन से जुड़ी समस्या होने लगती है।

केले

केले को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। फ्रिज में केले को रखने से ये जल्दी काला तो होने लगता है साथ ही इससे इथाईलीन गैस निकलती है जो कि आस-पास रखें फलों को भी खराब करने का काम करती है।

तरबूज और खरबूज

तरबूज और खरबूज ऐसे फल हैं जो गर्मियों में खूब बाजारों में बिकते हैं। इन चीजों को लोग ठंडा करके खाना पसंद करते हैं लेकिन फ्रिज में रखने से इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट खत्म हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप इन्हें ठंडा करके खाना चाहते हैं तो उन्हें ठंडे पानी में डुबोकर रख दें।

शहद

ज्यादा लोग शहद को फ्रिज में स्टोर करके रखते हैं लेकिन फ्रिज में रखें शहद का सेवन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं पैदा करता है।

आलू

आलू में स्टार्च पाया जाता है। फ्रिज में रखने से आलू में मौजूद स्टार्च सड़ने लगता है। इससे आलू का स्वाद बिगड़ जाता है और सेहत के लिए भी ये सही नहीं होता।

संतरे

संतरे और नींबू जैसे फ्रूट्स तो फ्रिज में गलती से भी नहीं रखने चाहिए। ये एसिडिक होते हैं और ठंडे टेंपरेचर में इनके खराब होने की संभावना ज्यादा रहती है। ऐसे में नींबू और संतरा भूलकर भी फ्रिज में न रखें।

टमाटर

टमाटर को भी फ्रिज में रखने से बचें। फ्रिज में रखने से इसकी बाहर की स्किन खराब होने लगती है और अंदर से भी ये जल्दी खराब होने लगता है। ऐसे टमाटर अगर आप खाते हैं तो इससे सेहत को भी नुकसान होता है।

Exit mobile version