News Room Post

Shower Routine: क्या आप जानते हैं दिन में कितनी बार और कितनी देर तक नहाना है फायदेमंद, यहां देखें

Shower Routine

नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम भले ही देर से आया लेकिन आते ही इसने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़े शरीर से जान खींच रहें हैं। ऐसा लग रहा है मानों अगर थोड़ी ही देर धूप में खड़े रहे तो चक्कर आकर बेहोश हो जाएंगे। इस गर्म मौसम के आते ही लोगों ने ज्यादातर समय घरों में रहना शुरू कर दिया है। हालांकि घरों में गर्मी चैन से बैठने नहीं दे रही। तापमान इतना बढ़ गया है कि मन बस करता है कि ठंडे पानी में लेटे रहें।

वैसे तो हर दिन ही नहाना जरूरी है लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं जो गर्मियों में जब मन करता है नहाने बैठ जाते हैं। कई बार तो ये लोग ज्यादा गर्मी लगने पर 3 से 4 बार तक नहा लेते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं आपके शरीर के लिए दिन में कितनी बार और कितनी देर तक नहाना सुरक्षित है।

कितनी बार नहाना होता है शरीर के फायदेमंद

वैसे तो नहाना उस वातावरण पर निर्भर करता है जहां आप रह रहे होते हैं। जो लोग ज्यादा गर्म जगह पर रहते हैं और वहां शरीर में ठंडक बनाए रखना जरूरी है तो ऐसी जगहों पर 2 से 3 बार नहाया जा सकता है लेकिन इससे ज्यादा बार नहाना शरीर के लिए अच्छा नहीं होता। इससे ज्यादा अगर आप नहाते हैं तो आपके शरीर का नेचुरल ऑयल कम होने लगता है और स्किन ड्राई हो जाती है। ऐसे में जरूरी हो तो 2 से 3 बार ही नहाए।

कितनी देर तक नहाना चाहिए

वैसे तो 10 मिनट तक नहाना शरीर के लिए सही रहता है। अगर गर्मी तेज है और आप सहन नहीं कर पा रहे हैं तो आप दिन में 2 बार 10 मिनट के लिए शावर ले सकते हैं। बस इस बात का ख्याल रखें कि इससे ज्यादा बार नहाने से शरीर में जलन और सूजन की समस्या हो सकती है। पानी हमारे जीवन के लिए काफी जरूरी है ऐसे में ख्याल रखें कि ज्यादा पानी की बर्बादी न करें।

Exit mobile version