News Room Post

क्या आप जानते हैं Rose Day से ही क्यों होती है वेलेंटाइन वीक की शुरुआत ?

आज से प्यार भरा हफ्ता शुरु हो गया है। फरवरी महीने का बेसब्री से इंतजार होता है, क्योंकि इस महीने शुरू होता है वेलेंटाइन वीक। जिसकी शुरुआत होती है 7 फरवरी से। बता दें, आज देशभर में अपने प्यार को रोज़ देकर रोज़ डे मनाया जा रहा है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि रोज़ डे से ही वेलेंटाइन वीक की शुरुआत क्यों होती है।

रोज डे से वेलेंटाइन वीक की शुरुआत इसलिए भी करते हैं, क्योंकि गुलाब अपने आप में प्यार का प्रतीक माना जाता है। हालांकि अलग-अलग रंग के गुलाब के अलग-अलग मायने भी होते हैं। आपके सामने वाले को किस रंग का गुलाब दें, यह आपके रिश्ते पर निर्भर करता है। प्यार की शुरुआत गुलाब का फूल देकर करने के पीछे यह भी माना जाता है कि विक्टोरियाई लोग प्राचीन काल में अपनी भावनाएं जताने के लिए एक-दूसरे को गुलाब का फूल देते थे।

गुलाब के फूल कई रंग के होते हैं जिनमें लाल रंग के गुलाब का इस्तेमाल सबसे ज्यादा प्यार का इजहार करने के लिए किया जाता है। युवाओं में से कई इस दुविधा में रहते हैं कि अपने प्रेमी को कौन से रंग का गुलाब भेंट करें। तो चलिए हम बताते हैं कि किस को कौन से रंग का गुलाब आप दे सकते हैं।

रेड रोज


यह रंग प्यार का प्रतीक है। किसी के प्रति आकर्षण और मन की भावनाओं के इजहार के लिए इसका प्रयोग किया जाता है। जैसे किसी को ‘आई लव यू’ बोलना है तो आप उन्हें रेड रोज देकर बोल सकते हैं।

पिंक रोज

किसी की कृपा, आभार या उसके महत्व को मानने के रूप में पिंक रोज दिया जाता है। यह एक तरह से खुशी का इजहार भी होता है।

येलो रोज

पीले रंग का गुलाब दोस्ती का प्रतीक होता है। इसका इस्तेमाल फ्रेंडशिप जताने और दोस्ती कायम रखने के इजहार के तौर पर किया जाता है। अगस्त के पहले रविवार को मनाए जाने वाले फ्रेंडशिप डे पर भी इसे भेंट किया जाता है।

व्हाइट रोज

हम सभी जानते हैं कि सफेद रंग शांति का प्रतीक होता है। उसी तरह सफेद रंग का गुलाब भी शांति और एकता का प्रतीक माना जाता है। पश्चिमी देशों की शादियों में लोग ज्यादातर सफेद रंग के गुलाब का इस्तेमाल करते हैं।

 

Exit mobile version