News Room Post

Health Tips: रोजाना व्यायाम करके 50 में 25 के लगेंगे दिखने, जानिए और कैसे लाभकारी है योग-क्रिया?

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में योग विद्या का बहुत महत्व है। इसमें असाध्य से असाध्य रोगों को दूर करने की शक्ति होती है। प्रतिदिन नियमित रूप से व्यायाम करने से मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं। प्रत्येक समस्या के लिए अलग-अलग योगासन बनाए गए हैं। योग हमारे लिए किस तरह से लाभकारी है और उससे किन रोगों से छुटकारा मिलता है आइये जानते हैं…

1.लोग ऑफिस में लंबे समय तक एक ही मुद्रा में बैठे रहते हैं। इससे रीढ़ की हड्डी में कई समस्याएं पैदा हो जाती हैं। शाम के समय बहुत अधिक थकान का भी अनुभव होता है। कुछ विशेष प्रकार के योगासन और स्ट्रेच करके आप अपनी इस समस्या को दूर कर सकते हैं। इससे लगातार एक ही पोज में बैठे रहने से गर्दन और पीठ के निचले हिस्से में होने वाले दर्द से निजात पाया जा सकता है।

2.योगासन करने से शरीर में लचीलापन बना रहता है। लचीले शरीर में बीमारियां कम होती हैं। इसके अलावा भी योग के कई फायदे देखने को मिलते हैं।

3.योग के द्वारा शरीर की कमजोर मांसपेशियां मजबूत बनाई जा सकती हैं। ये शरीर की टोनिंग करने में सहायता करता है साथ ही मांसपेशियों में होने वाले बार-बार होने वाले खिंचाव को भी रोकता है।

4.योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ इम्यूनिटी को भी डेवलप करता है। योग हेल्दी फूड खाने के लिए प्रेरित करने के साथ शरीर की पाचन प्रणाली में भी सुधार करता है।

5.नियमित रूप से व्यायाम करके शरीर के शुगर लेवल को नियंत्रित किया जा सकता है।

6.नियमित रूप से योग करने से कोलेस्ट्रॉल तो कम होता ही है, ये वजन घटाने को काफी सहायक है।

7.योग हमारे शरीर में रक्त संचार बढ़ाता है जिससे कई तरह के रोग दूर हो जाते हैं।

Exit mobile version