News Room Post

Conjunctivitis: तेजी से फैल रही आंखों की बीमारी, जानिए क्या है इसके लक्षण और कैसे करें बचाव

Conjunctivitis: इस बीमारी को कंजक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) कहा जाता है। इस आई फ्लू (इन्फेक्शन) को "पिंक आई" भी कहा जाता है क्योंकि इससे संक्रमित होने पर आंख का सफेद हिस्सा लाल और गुलाबी रंग का हो जाता है। इससे संक्रमित व्यक्ति की आंखों में सूजन भी रहती है।

Conjunctivitis

नई दिल्ली। मॉनसून के मौसम को अगर बीमारियों का मौसम कहें तो ये गलत नहीं होगा। मानसून के मौसम में लगातार बारिश की वजह से जगह-जगह पानी भर जाता है। वातावरण में नमी होने से बैक्टीरिया भी तेजी से फैलते हैं। मानसून में सर्दी-जुकाम-बुखार होना तो आम बात है लेकिन और भी तरह की बीमारियां और वायरल इनफेक्शन होने का भी खतरा रहता है। इस वक्त भी मानसूनी सीजन में एक आंख से जुड़ा इंफेक्शन कहर मचा रहा है। राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में ये आंख की बीमारी तेजी से फैल रही है।

इस बीमारी को कंजक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) कहा जाता है। इस आई फ्लू (इन्फेक्शन) को “पिंक आई” भी कहा जाता है क्योंकि इससे संक्रमित होने पर आंख का सफेद हिस्सा लाल और गुलाबी रंग का हो जाता है। इससे संक्रमित व्यक्ति की आंखों में सूजन भी रहती है। चलिए जानते हैं क्या है कंजेक्टिवाइटिस बीमारी के लक्षण और कैसे आप उसे खुद को बचा सकते हैं…

ये हैं बीमारी के लक्षण

ऐसे करें अपना बचाव

Exit mobile version