News Room Post

Fitness Tips: रोजमर्रा की आदते बुरी तरह से बिगाड़ सकती हैं आपकी सेहत, आज से ही करें इन चीजों से परहेज

lifestyle

नई दिल्ली। कुछ ऐसी आदते हम सभी लोग रोजमर्रा की लाइफ में करते हैं, जो दिखने में काफी आम होती हैं लेकिन किसी ने भी ये नहीं सोचा होगा कि यहीं छोटी-छोटी आदते शरीर को बुरी तरीके से प्रभावित करती हैं। इसमें ब्रश करने से लेकर बोतल में पानी पीना तक शामिल हैं। अगर आप भी इनमें से कोई भी आदत फॉलो करते हैं तो आज से ही अपने लाइफस्टाइल में बदलाव लाना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं कि वो आदतें कौन सी हैं, जिसमें बदलाव लाना जरूरी है।

आज से ही सुधार लें ये आदतें

ब्रश करना– कई लोगों में आदत होती है कि खाने के तुरंत बाद ब्रश करने लगते हैं लेकिन ये काफी हद तक गलत आदत है। खाना खाने के तुरंत बाद ब्रश नहीं करना चाहिए। खाकर खट्टी चीजें खाने के बाद तो बिल्कुल भी नहीं। खट्टी चीजों में साइट्रिक एसिड पाया जाता है, जो दांतों के इनेमल को कमजोर करता है। ऐसे में तुरंत ब्रश करना दांतों को और ज्यादा कमजोर बना सकता है। इसलिए खाने के आधे घंटे बाद ब्रश करें।

ज्यादा सोना- अक्सर देखा गया है कि छुट्टी वाले दिन कामकाजी लोग तय समय से ज्यादा सोते हैं, हालांकि ज्यादा देर तक सोना सेहत के लिए खतरनाक होता है। डॉक्टरो का कहना है कि हर दिन ज्यादा समय तक नींद का यही पैटर्न फॉलो किया जाता है, तो ये कई तरह की बीमारियां को न्योता देता है।

लंच स्किप करना– वजन कम करने के चक्कर में लोग सुबह के नाश्ते के बाद लंच नहीं करते हैं। लोगों के मन में मिथ्य है कि अगर वो लंच स्किप करेंगे तो उनका वजन तेजी से कम होगा लेकिन ऐसे लोग अनजाने में बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं। ऐसा करने से शाम और ज्यादा भूख लगती है और आप औसत भोजन की तुलना में ज्यादा खाते हैं।

कुछ लोगों में आदत होती है कि वो सेब को छीलकर खाते हैं। ऐसा करने से सेब के आधे ही गुण आपको मिल पाते हैं, क्योंकि आधे से ज्यादा पोषक तत्व सेब के छिलके में होते है।

बोलत में पानी पीना भी सेहत के लिए खतरनाक होता है क्योंकि बोलत में लंबे समय तक बैक्टीरिया रह पाते हैं, जो पानी को दूषित करते हैं।

Exit mobile version