News Room Post

Green leaf vegetable: हरी पत्तेदार सब्जी के साग में छिपी है प्रोटीन-मिनरल की भरपूर मात्रा, सेहत को रखते हैं दुरुस्त

नई दिल्ली। हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना शरीर के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है, यह तो सभी जानते हैं। हरी सब्जियों में सभी तरह के पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। कई लोग हरी सब्जियों का साग खाना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते। ज्यादातर बच्चे साग देखते ही मुंह सिकोड़ना शुरू कर देते हैं। हालांकि वैसे तो साग हर सीजन में खाना चाहिए, लेकिन इनकी तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में इन्हें खाना काफी फायदेमंद होता है। साग लोगों को कई बीमारियों से भी बचाते हैं।

पालक का साग

यह एक गहरे हरे रंग का पत्तेदार साग है, जो त्वचा, हड्डियों और बालों को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होता है। सर्दियों में इसका सेवन करने से बीमारियां भी कम होती हैं। वहीं डायबिटीज के लोगों को ज्यादा से ज्यादा पालक का साग खाने की सलाह दी जाती है। कहते हैं कि यह ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल रखने में सहायक होता है।

मेथी का साग

मेथी का साग खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। कई घरों में तो इसकी सब्जी और परांठे भी बनाए जाते हैं। इस लो कैलोरी वाले पत्तेदार साग में ट्राइगोनेलिन और डायोसजेनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जिससे कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है।

कलमी साग

कलमी साग एनी सोप्पू के नाम से भी जाना जाता है। इस साग को खाने से वजन घटता है। साथ ही यह कम कैलोरी वाला साग विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स से भरपूर होता है। आयरन की कमी से होने वाले ऑस्टियोपोरोसिस और एनीमिया को रोकने में भी यह काफी कारगार साबित होता है।

बथुए का साग

हर भारतीय के घर में बथुए के साग की सब्जी, पराठे और रायता बनाया जाता है। बथुआ में पाटेशियम, फॉस्फोरस, जिंक, कैल्शियम और अन्य एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह साग ब्लड प्यूरीफायर करने का काम भी करता है।

Exit mobile version