News Room Post

Health Tips: शरीर में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करेंगी ये सब्जी और फल, डाइट में जरूर करें शामिल

नई दिल्ली। मानव शरीर में कोशिकाओं का बनना और उनके सही तरह से काम करना ऑक्सीजन पर निर्भर करता है। कुछ लोगों में ऑक्सीजन की कमी की समस्या रहती है, जिसके कई कारण हो सकते हैं। यदि खाने में ऑक्सीजन से भरपूर चीजों का सेवन नहीं किया जाता तो भी बॉडी में ऑक्सीजन का प्रवाह सही ढंग से नहीं हो पाता है। सामान्य हरी सब्जी, फल, बीज, अंकुरित अनाज और मेवे में ऑक्सीजन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है और यह स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभदायक होता है।

पालक

पालक में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, कहते हैं कि आयरन शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई को मजबूत करने में सहायता है। पालक डाइट में शामिल करने से दिमाग और मांसपेशियां भी काफी अच्छे से काम करती हैं।

एवोकाडो

एवोकाडो में विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। कहते हैं कि यह ब्लड के प्रवाह और ब्रेन तक ऑक्सीजन पहुंचाने में भी काफी मदद करते हैं। अगर किसी को ऑक्सीजन डिफिशिएंसी है उनको यह खाना चाहिए।

तरबूज

तरबूज में अल्कलाइन की मात्रा काफी ज्यादा होती है, इसके साथ ही इसमें पीएच वैल्यू भी बहुत ज्यादा पाया जाता है। लेकिन शायद ही किसी को पता होगा कि तरबूज में बेटा कैरोटीन और लाइकोपिन भी भरपूर मात्रा में होता है। इसी वजह से इससे शरीर में ऑक्सीजन का स्तर भी बढ़ता है।

नींबू

नींबू ऑक्सीजन डिफिशिएंसी को कम करने काफी मददगार होता है। इसमे पोटेशियम भी पाया जाता है जो मेंटल अलर्टनेस का काम करता है।

शिमला मिर्च

शिमला मिर्च में एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ विटामिन ए भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें वॉटर कंटेंट यानी कि पानी की मात्रा भी ज्यादा होती है। जो शरीर को जरूरत के अनुसार ऑक्सीजन देने का काम करती है। इसमें ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं।

Exit mobile version