News Room Post

Holi Skin Care 2023: रंगों की वजह से स्किन हो गई है खराब तो इन देसी नुस्खों से घर बैठे करें इलाज

नई दिल्ली। आज देशभर में होली का त्योहार सेलिब्रेट किया जा रहा है। हर कोई रंगों से सराबोर है। इस बार खेलने वाली होली 8 मार्च को मनाई जा रही है जबकि पूजने वाली होली 7 मार्च को मनाई गई थी। वैसे तो होली के मौके पर गुलाल का ही इस्तेमाल करना चाहिए लेकिन कुछ लोग पक्के रंगों से भी होली खेलते हैं। बाजारों में मिलने वाले पक्के रंगों में केमिकल होता है जो स्किन और बालों को नुकसान पहुंचाता है। जिसकी वजह से इंफेक्शन हो जाने पर डॉक्टर के पास भी जाना पड़ता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए हम आपके लिए कुछ देसी उपाय लेकर आए हैं।

इन चीजों का करें इस्तेमाल

अगर आपको रंगों से एलर्जी हो गई है तो आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं, जिससे आपको काफी हद तक परेशानी से निजात मिलेगी। अगर आपको स्किन पर किसी तरह की एलर्जी या खुजली महसूस हो रही है तो आप घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर घी घर का बना है तो और भी ज्यादा अच्छा होगा। यहां पर परेशानी महसूस हो रही है,वहां घी का इस्तेमाल करें।

अगर होली के रंगों की वजह से स्किन पर जलन महसूस हो रही है तो ठंडक पहुंचाने के लिए दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। दही जलन को कम करने में मदद करेगा। दही के साथ बेसन मिलाकर चेहरे पर लगाने से स्किन को भी लाभ मिलेगा।

स्किन एलर्जी से निजात पाने के लिए नारियल का तेल भी प्रयोग कर सकते हैं। अगर रंगों के प्रभाव को कम करना है तो शरीर पर होली खेलने से पहले ही इसे लगा लें। इससे ज्यादा रंग नहीं चढ़ता है और स्किन भी सेफ रहती है।

किसी की एलर्जी के लिए एलोवेरा रामबाण है। ये हर तरह की स्किन समस्याओं से निजात दिलाता है। अगर आपको रंगों से एलर्जी हो गई है तो उसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

Exit mobile version