News Room Post

Parenting Tips: अगर चाहते हैं बच्चों की परवरिश में न रह जाए कोई कमी, तो बड़े काम आ सकते हैं जापान के ये पैरेंटिंग टिप्स

नई दिल्ली। बच्चों की परवरिश करना बच्चों का खेल नहीं है। इसके लिए काफी धैर्य की जरूरत होती है। सभी माता-पिता बच्चों की परवरिश इस तरीके से करना चाहते हैं कि देश समाज में उसका अच्छा नाम हो और वो एक अच्छा इंसान बने। लेकिन फिर भी कुछ न कुछ न कमी रह ही जाती है, जिसके लिए बड़े होने के बाद बच्चे उन्हें ताने देते रहते हैं। तो अगर आप चाहते हैं कि आपके साथ ऐसा कुछ न हो तो जापानी परवरिश के कुछ टिप्स आपके काफी काम आ सकते हैं। तो आइये जानते हैं कौन सी हैं वो बातें जो आपको जापानी माता-पिता से सीखनी चाहिए।

1.​जापान में बच्चों का पालन-पोषण समान रूप से होता है।

2.इस देश में बच्चे अपनी क्लास की सफाई खुद करते हैं।

3.जापान में सभी बच्चों को शुरू से ही समानता का पाठ पढ़ाया जाता है।

4.यहां पर सभी वर्गों के बच्चे एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। अमीर और गरीब का भेदभाव नहीं होता।

5.यहां पर मां-बच्चे का रिश्ता काफी मजबूत होता है।

6.यहां के बच्चों को सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ बड़ा किया जाता है।

7.​माता-पिता बच्चों के इमोशंस पर ज्यादा ध्यान देते हैं।

8.बच्चों की गलती पर यहां के लोग उन्हें डांटने की बजाय बेहद प्यार और सम्मान के साथ डील करते हैं।

9.जापानी माता-पिता सार्वजनिक रूप से बच्चों की प्रशंसा नहीं करते हैं।

10.जापानी बच्चों की गिनती दुनिया के सबसे स्वस्थ बच्चों में होती है।

Exit mobile version