नई दिल्ली। सावन का महिना आ चुका है और इसी के साथ त्यौहारों का महिना भी शुरु होने जा रहा है। त्यौहार चाहे कोई भी हो हर औरत बाकी औरतों से अलग और खूबसूरत दिखना चाहती है। सावन में हरा पहनना शुभ माना जाता है। सावन में मनाई जाने वाली तीज को भी इसीलिए हरियाली तीज कहा जाता है। तीज सुहागिन औरतों का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है, जिसे फैशन इंडस्ट्री में भी काफी महत्त्व दिया जाता है। क्योंकि तीज के त्यौहार को लगभग वैसे ही मनाया जाता है जैसे महिलाएं करवा चौथ का पर्व मनाती हैं। इस त्यौहार पर पारंपरिक कपड़े पहनने की परंपरा है। ऐसे में साड़ी से बेहतर और क्या हो सकता है और जब बात फैशन की आती है तो बॉलीवुड का नाम भला हम कैसे भूल सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की कुछ चुनिंदा साड़ी लुक के बारे में। जिससे इंस्पायर होकर आप क्रिएट कर सकती हैं अपना तीज लुक।
आलिया भट्ट की ये प्लेन पीकॉक ग्रीन कलर की साड़ी जिसमे गोल्डन रंग की सेल्फ डिजाइन है आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। इसके साथ आलिया की तरह ही स्लीवलेस ब्लाउज के साथ गोल्डन झुमके और मिनिमल मेकअप से आप लग सकती हैं और भी ज्यादा खूबसूरत। उसपर से ये व्हाइट गजरा आपके लुक को रॉयल टच दे सकता है।
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत की ये प्लेन ग्रीन लाइट साड़ी से इनस्पिरेशन लेकर तीज के मौके पर आप और भी स्टाइलिश लग सकती हैं। अगर आपको भी सिंपल और सोबर लुक पसंद है तो आपको कंगना का ये लुक जरुर ट्राई करना चाहिए।
जाह्नवी कपूर की ये फ्लोरल प्रिंट वाली ग्रीन साड़ी देखने में बेहद स्टाइलिश है। इस साड़ी से इंस्पिरेशन लेकर आप भी तीज के मौके पर लग सकती हैं बेहद स्टाइलिश। खुले बाल और बड़े झुमकों के साथ आप अपने लुक को एक एलिगेंट टाच दे सकती हैं।