News Room Post

Healthy Diet: क्या आपका खाना है सुरक्षित, जानिए किन चीजों से हो सकता है कैंसर

कहते हैं अच्छा खाना ही, अच्छी सेहत का राज होता है। मगर मिलावट के आज इस दौर में ये खाना ही इंसान का दुश्मन बन बैठ है। आज की जीवनशैली में हमारे खानपान में ऐसा बहुत सी चीजें एड हो गई हैं, जो हमारी सेहत पर बुरा असर डाल देती है। खराब खाने पीने के चलते हम खतरनाक बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। ऐसी ही इन बीमारियों में कैंसर का भी नाम शामिल है। आंकड़ों की बात करें तो हर साल देश में करीब 11.5 लाख लोग कैंसर का शिकार हो जाते हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि, कैंसर के लगभग 70 फीसदी मामले सिर्फ खाने के जरिए कम हो सकते हैं। तो आप भी जान लीजिए की किस-किस खाने पीने की चीजों से आप कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।

डिब्बाबंद अचार

व्यावसायिक स्तर पर अचार बनाने के लिए कई तरह के प्रिजर्वेटिव यूज होते हैं। इनके ज्यादा सेवन से पाचन तंत्र यानी पेट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

नॉन ऑर्गेनिक फल

अक्सर फलों को लंबे समय तक चलाने के लिए उन्हें कोल्ड स्टोरेज में रखा जाता है। धोने के बाद भी फलों पर केमिकल की परत चढ़ी ही रहती है। जिन्हें खाने से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

मैदा

मैदा को सेहत के लिए बेहद खराब माना जाता है। दरअसल आटे से मैदा बनाने की प्रक्रिया में कई कार्सिनोजेनिक तत्व निकलते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। इससे ब्लड शूगर समेत कई बीमारियां हो सकती है।

माइक्रोवेव पॉपकॉर्न

माइक्रोवेव पॉपकॉर्न कैंसर की वजह बनता है। माइक्रोवेव में पॉपकॉर्न डालने से सिंथेटिक रसायन बनता है, जिससे किडनी, पैंक्रियाज, लिवर और ब्लैडर कैंसर हो सकता है।

प्रोसेस्ड मीट

प्रोसेस्ड मीट कैंसर का कारण बनती जा रही होता है। मीट को सुरक्षित रखने के लिए जो केमिकल प्रयुक्त होते हैं, उनमें सोडियम का इस्तेमाल होता है। यह सोडियम आपके लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है।

फार्म्ड सैल्मन मछली

सैल्मन मछली प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्त्रोत है, लेकिन मछली की बढ़ती मांग को देखते दुकानदार इसे पानी की टंकियों में पाल रहे है। मछलियों को एंटीबायोटिक्स से भरी डायट दी जाती है, ताकि वो बीमारियों से बची रहें। यही एंटीबायोटिक्स आपके लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

Exit mobile version