News Room Post

Sonia Kapoor Reshammiya: हिमेश रेशमिया की पत्नी की खूबसूरती के सामने फेल हैं जाह्नवी और सारा, कैजुअल लुक में सोनिया कपूर ने दिए पोज

Sonia Kapoor Reshammiya: हिमेश रेशमिया और उनकी पत्नी सोनिया कपूर को एक साथ बाहर देखा गया जहां दोनों ने मीडिया को पोज भी दिया। इस दौरान सोनिया अपने लुक्स से कई एक्ट्रेस को टक्कर देती दिखाई दी। अगर दोनों के लुक की बात करें तो इस दौरान सोनिया व्हाइट क्रॉप टॉप और मॉव कलर के कार्गो पैंट में दिखीं।

नई दिल्ली। बॉलीवु़ड के फेमस सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं। इनके गानों में बॉलीवुड के कई एक्टर थिरके हैं। हिमेश रेशमिया अपनी पर्सनल लाइफ को सिक्रेट रखना ही पसंद करते हैं। इनकी पत्नी सोनिया कपूर भी अक्सर हिमेश के साथ दिखाई देती हैं दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। अभी हाल ही में सोनिया और हिमेश साथ में स्पॉट हुए, जहां दोनों का कैजुअल लुक फैंस को काफी पसंद आया हैं और लोग दोनों की काफी तारीफ भी कर रहे हैं।

सोनिया कपूर ने अपने लुक्स से किया हैरान

दरअसल, हिमेश रेशमिया और उनकी पत्नी सोनिया कपूर को एक साथ बाहर देखा गया जहां दोनों ने मीडिया को पोज भी दिया। इस दौरान सोनिया अपने लुक्स से कई एक्ट्रेस को टक्कर देती दिखाई दी। अगर दोनों के लुक की बात करें तो इस दौरान सोनिया व्हाइट क्रॉप टॉप और मॉव कलर के कार्गो पैंट में दिखीं। इसके साथ सोनिया ने येलो कैप लगाई जो कि उनके लुक में चार चांद लगा रहा हैं। इन सब के साथ सोनिया ने ब्लैक कलर का मिनी बैग कैरी किया हैं। वहीं हिमेश ब्लैक स्वेटशर्ट के साथ ब्लू डेनिम में दिखाई दिए।

साल 2018 में हुई शादी

वहीं सोनिया कपूर रेशमिया एक भारतीय टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री हैं, जो कई टेलीविजन श्रृंखलाओं और बॉलीवुड फिल्मों में दिखाई दी हैं। उन्होंने 11 मई 2018 को मुंबई में एक निजी समारोह में बॉलीवुड अभिनेता, गायक, संगीत निर्देशक हिमेश रेशमिया से शादी की। अपने पति को सपोर्ट करने के लिए सोनिया को कई बार उनके शो में भी देखा गया हैं जहां वह अपने पति का साथ देने पहुंच जाती हैं। आपको बता दें कि हिमेश ने अपनी पहली पत्नी से साल 2017 में तलाक लिया था।

Exit mobile version