नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में होती है। उन्होंने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखा था जिसमें उनके साथ ईशान खट्टर भी नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। एक्ट्रेस ने एक हिट देने के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज हम जाह्नवी की फिल्मों के बारे में नहीं बल्कि उनकी खूबसूरती के बारे में बात करने आए हैं। कुछ ही फिल्मों के साथ जाह्नवी से खुद को बहुत ग्रो कर लिया है।एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरत को इनहैंस किया और अपने हुस्न को भी सलीके से निखारा है। तो चलिए जानते है कि जाह्नवी कैसे अपनी खूबसूरती को बरकरार रखती हैं।
इन टिप्स से बढ़ाती हैं अपनी खूबसूरती
जाह्ववी कपूर अपनी स्किन का बेहद ख्याल रखी हैं और रखना भी जरूरी है क्योंकि एक्ट्रेस का काम ही इतना स्ट्रेस वाला होता है कि खुद की देखभाल के लिए टाइम निकाल पाना मुश्किल होता है। ऐसे में जाह्नवी कुछ टिप्स को फॉलो कर अपनी खूबसूरती में चार-चांद लगाने का काम करती हैं। एक इंटरव्यू में जाह्नवी ने बताया कि वो अपने फेस पर ज्यादा ब्यूटी प्रोडक्ट्स लगाने से बचती हैं वो चेहरे पर नेचुरल प्रोडक्ट ही लगाना पसंद करती हैं। इसके अलावा वो कितनी भी ज्यादा थकी क्यों न हो लेकिन वो कभी भी अपना मेकअप रिमूव करना नहीं भूलती हैं। जिसके बाद फेस पर फेस सीरम भी लगाती हैं।
सीरम लगाना नहीं भूलती हैं एक्ट्रेस
जाह्नवी कपूर खुद को हाइड्रेट रखती है जिससे उनके चेहरे पर ग्लो बना रहे। वो खूब पानी पीना और खासकर नारियल पानी पीना नहीं भूलती हैं। इसके अलावा अपने मॉर्निग रूटीन के लिए एक्ट्रेस चेहरे को ठंडे पानी से धोती है और बाद में सीरम लगाती है। ताकि फेस फ्रेश रहे और फेस पर इवेन टोन बरकरार रहे। इंटरव्यू में जाह्नवी ने बताया कि पूरी नींद लेना भी बहुत जरूरी होता है इससे फेस का स्ट्रेस कम होता है।