News Room Post

#InternationalWomensDay: जानें क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

happy womns day

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day) हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। ये सिर्फ एक दिन का जश्न नहीं है बल्कि हमें महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। उनके भविष्य को लेकर सोचना चाहिए। सभी को लगभग पता है कि आज के दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि क्यों इस दिन को मनाने की जरुरत पड़ी। कब इसकी शुरुआत हुई। आज हम आपको ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब देंगे।

कैसे हुई अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत

दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन एक श्रम आंदोलन था, जिसे संयुक्त राष्ट्र ने सालाना आयोजन के तौर पर स्वीकृति दी थी। जिसकी नीव 1908 में तब पड़ी, जब न्यूयॉर्क में 15 हजार महिलाओं ने अपने काम के घंटे कम करने के लिए, वोट देने की मांग करने के लिए और बेहतर वेतन के लिए विरोध प्रदर्शन किया था। इसलिए इसे श्रम आंदोलन कहा गया। लगभग इसके एक साल बाद अमेरिकी सोशलिस्ट पार्टी ने पहली बार राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया।

साल 1911 में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

लेकिन इस दिन को अंतरराष्ट्रीय बनाने के लिए क्लारा जेटकिन नाम की महिला को श्रेय जाता है। उन्होंने साल 1910 में कॉपेनहेगन में अपना ये आइडिया इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ वर्किंग वीमेन में दिया था। इस कॉन्फ्रेंस में 17 देशों की 100 महिलाओं ने हिस्सी लिया। सभी ने क्लारा के सुझाव को पसंद किया और कुछ इस तरह से साल 1911 में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। पहला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ऑस्ट्रिया, डेममार्क, जर्मनी और स्विट्जरलैंड में बनाया गया था।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2021 थीम

इस साल की अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम- #ChooseToChallenge है। ये थीम इसलिए चुनी गई क्योंकि अब दुनिया बदल रही है और चैलेंज से भरी इस दुनिया में कॉम्पिटिशन काफी बढ़ गया है। ऐसे में इस थीम को इस साल के लिए चुना गया है।

Exit mobile version