News Room Post

Health Tips: एक नहीं कई गुणों से भरपूर है आम की गुठली, इन 5 बीमारियों की है रामबाण दवा

mango

नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम शुरू होते ही बाजार आम की मंद और मीठी खुशबू से सुगंधित हो उठता है। आम होता ही इतना स्वादिष्ट है कि बच्चों से लेकर बड़ो सभी को ये पसंद आता है। ज्यादातर लोग आम को काटकर खाना पसंद करते हैं। कुछ लोग ऐसे भी है जो आम का जूस पीना पसंद करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं आम जितना खाने में स्वादिष्ट होता है इसकी गुठली भी उतने ही गुणों से भरपूर होती है। जी हां, आम में तो विटामिन, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और सोडियम होता ही है लेकिन इसकी गुठली भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। एक्सपर्टस की मानें तो इसकी गुठली में कई रोगों को दूर करने की क्षमता होती है। इसमें कोलेस्ट्रॉल, डायरिया और दिल से जुड़ी बिमारियों से लड़ने की क्षमता होती है।

दस्त में फायदेमंद- अगर आप दस्त की समस्या से परेशान हैं तो आपको आम की गुठली या उसका चूर्ण खाने पर काफी फायदा होता है। आपको इसके लिए आम की गुठली को अच्छी तरह से सुखा लेने है। फिर उसके बाद गुठली का चूर्ण बना लें। अब जब भी आपको दस्त की समस्या हों तो एक गिलास पानी में थोड़ा शहद और 1 ग्राम गुठली का चूर्ण मिलाकर इसका सेवन करें।

कोलेस्ट्रोल लेवल कम करने में सहायक- आम की गुठली कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में भी फायदेमंद होती है। आम की गुठली का पाउडर इस्तेमाल करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में बना रहता है। अगर आपका भी कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा रहता है तो आप इसे कम करने के लिए रोजाना 1 ग्राम आम की गुठली का चूर्ण खा सकते है।

पाचक करता है मजबूत- जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या रहती है और आप तरह-तरह की दवाइयां इस्तेमाल करके थक गए हैं तो आपको एक बार आम की गुठली का इस्तेमाल करें। आम की गुठली में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे पाचक काफी मजबूत होता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल- दिल से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी आम की गुठली दि बेहद किफायती है। आम की गुठली का चूर्ण इस्तेमाल करने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है। लेकिन यहां ख्याल रखें कि आम की गुठली का सेवन बहुत कम मात्रा यानी 1 ग्राम ही करें।

दांत होते है मजबूत- आम की गुठली का इस्तेमाल दांतों को भी मजबूत बनाता है। आम की गुठली के पाउडर से सुबह-शाम मंजन करने से दांतों की मजबूत बढ़ती है। अगर आपके दांत कमजोर हैं या फिर दांतों से खून निकलता है तो भी आप आम की गुठली का चूर्ण करें। ये आपको फायदा दिलाता है साथ ही मुंह से आने वाली दुर्गंध भी गायब हो जाती है।

Exit mobile version