News Room Post

Monsoon Healthy Diet: मानसून में बीमारियों से बचना है तो खाएं ये चीजें

Rain

नई दिल्ली। मॉनसून का मौसम हो और लोग चाय-पकोड़े न खाएं ऐसा हो नहीं सकता। बारिश की बूंदाबादी में बैठकर पकोड़ों का लुफ्त शायद आप लोग भी उठाते होंगे लेकिन क्या आप जानतें हैं मॉनसून का मौसम आपके चेहरे पर तो खुशी लाता ही है साथ ही लाता है कई बीमारियां, जो आपकी सेहत को बिगाड़ सकती है। इस वक्त कोरोना का दौर चल रहा है तो ऐसे में आपको मॉनसून का आनंद उठाने के साथ ही अपनी इम्यूनिटी को बनाए रखने के लिए अपनी डाइट में कुछ हेल्दी चीजों को शामिल करना चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं कौन सी है वो चीजें हैं जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर खुद को बीमार पड़ने से बचा सकते हैं।

ओट्स

ओट्स एक ऐसा खाद्य प्रदार्थ है जो आसानी से पच जाता है। इसमें प्रचूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं ऐसे में आप इसे  फल मिलाकर खा सकते हैं। जिससे इसमें मौजूद न्यूट्रीशस और बढ़ जाते हैं।

सेब और एवोकाडो स्मूदी

आप सेब और एवोकाडो स्मूदी भी पी सकते हैं। इसके लिए आपको 1 एवोकाडो, 2 सेब, केला दूध या नारियल पानी लेकर एक ब्लेंडर में डालें और जब स्मूदी बन जाए तो जब मनचाहे तब पिएं।

पेनकेस्क

पेनकेक्स खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही हेल्दी भी होते हैं। आप इसमें केले, ब्लूबेरी जैसे कई फल मिला सकते हैं। ये भी मॉनसून में आपकी हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद है।

चेरी और रसभरी स्मूदी

मॉनसून में फलों की स्मूदी मुंह का स्वाद बनाए रखने के साथ ही सेहत को भी बरकरार रखती है। रसभरी स्मूदी बनाने के लिए आप इसमें चेरी या रसभरी, योगर्ट, दूध, शहद और बर्फ लें। इसके बाद शहद छोड़कर सभी चीजों को ब्लेंडर में डालें और स्मूदी को तैयार कर लें। जब ये तैयार हो जाएं तो आप इसमें शहद और चीया सीड्स मिलाकर इसका लुफ्त उठा सकते हैं।

ड्राई फ्रूट्स

मॉनसून में आप स्नैक्स में समोसे और पकौड़े की जगह पर ड्राई फ्रूट्स भी खा सकते हैं। इसे और हेल्दी बनाने के लिए आप इसमें काजू, बादाम और अखरोट भी डाल सकते हैं।

भुने चने

आप मॉनसून में भुने हुए चने भी खा सकते हैं। चनों में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होता है ऐसे में आप इसे खाकर एनर्जेटिक तो रहते ही हैं साथ ही ये आपको स्वस्थ भी बनाए रखता है।

छाछ

छाछ कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है ऐसे में ये पाचन संबंधी समस्याएं भी दूर करती है। छाछ का इस्तेमाल शरीर को अंदर से ताजगी पहुंचाने के साथ ही आपको स्वस्थ भी बनाता है।

Exit mobile version