News Room Post

Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी पर 10 दिनों तक अलग-अलग पकवानों से भगवान को लगाएं भोग, बेहद पसंद हैं उन्हें ये 5 मिष्ठान

नई दिल्ली। देश भर में आज गणेश चतुर्थी बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है। ये त्योहार मुख्य रूप से महाराष्ट्र के लोगों द्वारा मनाया जाने वाला त्योहार है, लेकिन भगवान गणेश का स्वागत पूरे देश के लोग बड़े हर्षोल्लास से करते हैं। लोग अपने-अपने घरों में गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित करते हैं, साथ ही तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवान उन्हें अर्पित करते हैं। इस पर्व पर मुख्य रूप से बप्पा का प्रिय पकवान मोदक बनाया जाता है। 10 दिनों तक चलने वाले इस पर्व पर लोग अलग-अलग पकवान बनाकर भगवान को खुश करते हैं। यही कारण है कि हम आपको 5 ऐसे पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं जो भगवान गजानन को काफी प्रिय हैं।

1.पूरन पोली

गेहूं के आटे की लोई में गुड़ और नारियल की स्टफिंग करके बनाई गई रोटी पूरन पोली गणपति बप्पा को काफी प्रिय है।

2.बूंदी के लड्डू

देशी घी से बने बूंदी के लड्डू भगवान को अत्यंत प्रिय है।

3.खीर

संस्कृत में क्षीरिका अर्थात खीर देवताओं का प्रिय भोजन माना गया है, इसलिए गणेश जी को इसका भोग लगाना भी शुभ होता है।

4.मोदक

चावल के डो में मीठे मावे की स्टफिंग करने के बाद उसे स्टीम करके तैयार किया जाता है। ये बप्पा का सर्वप्रिय मिष्ठान है।

5.मुरमुरा

मुरमुरे से गणेश जी से संबंधित एक पौराणिक कथा प्रचलित है। एक बार भगवान गणेश को कुबेर जी ने भोज के लिए सपरिवार बुलाया था, गणेश जी ने उनके धन के घमंड की मंशा भाप ली और अकेले पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने इतना खाया कि कुबेर जी का धन कम पड़ गया। इसके बाद भगवान शिव की सलाह पर कुबेर जी ने प्रेम से एक मुट्ठी मुरमुरे खिला कर बप्पा की भूख समाप्त की। इसलिए मुरमुरा भी भगवान को अर्पित कर सकते हैं।

Exit mobile version