News Room Post

Periods Health Tips: मासिक धर्म बंद होने से पहले शरीर देता है ये संकेत, पहचान कर डॉक्टर्स से ले सकती हैं सलाह

period

नई दिल्ली। लड़कियों और महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान होने वाली परेशानियां आम हैं लेकिन कभी-कभार ये परेशानियां हद से ज्यादा बढ़ जाती है। परेशानियां बढ़ने पर सीधा डॉक्टर के पास जाना चाहिए क्योंकि मासिक धर्म महिलाओं के शरीर का महत्वपूर्ण हैं,जिसका सही तरीके और समय तक चलना बेहद जरूरी है। महिलाओं के मन में ये सवाल रहता है कि किस उम्र में मासिक धर्म का चले जाना सही होता है। आज हम इस आर्टिकल में आपको उन लक्षणों के बारे में बताएंगे, जो मासिक धर्म के बंद होने से पहले शरीर में आते हैं।

मासिक धर्म बंद होने से पहले शरीर देता है ये संकेत

लाल चकत्ते पड़ जाना– ज्यादातर केसों में ये देखा गया है कि पीरियड बंद होने से पहले महिलाओं को शरीर के ऊपरी हिस्से में ज्यादा गर्मी लगने लगती है, खासकर सिर और माथे पर। कई बार चेहरे और शरीर पर लाल रंग के चकते भी पड़ने लगते हैं।

नींद न आना– पीरियड बंद होने से पहले महिलाओं में नींद न आने की समस्या भी देखी गई हैं। बेचैनी और घबराहट होने के साथ-साथ महिलाओं को रात को नींद नहीं आती है। महिलाओं में बेवजह का तनाव, चिड़चिड़ापन और मूड स्विंग देखे जाते हैं।

वेजाइनल ड्राईनेस– कई बार देखा गया है कि पीरियड बंद होने की स्थिति में वेजाइनल हिस्से में नमी की कमी हो जाती है और सूखापन और खुजली शुरू हो जाती है। कई बार स्किन चटकने तक लगती है। ऐसे में इंफेक्शन का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।

मासिक धर्म में बदलाव– पीरियड बंद होने से पहले मासिक चक्र में बदलाव आता है। कभी ब्लीडिंग ज्यादा होती है, तो कभी बहुत कम। इस बार कुछ महीनों तक मासिक चक्र आता ही नहीं है।

 

Exit mobile version