News Room Post

Travel Tips: आगरा घूमने का बना रहे हैं प्लान? तो कहीं देखने से छूट न जाएं शहर की ये खूबसूरत जगहें

नई दिल्ली। भारत का सबसे बड़ा प्रदेश उत्तर प्रदेश न केवल अपने राजनीतिक दांव-पेचों के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि अपने तीर्थ स्थलों और टूरिज्म के लिए भी देश-विदेश में प्रसिद्ध है। श्रीकृष्ण और रामजन्म भूमि यहीं पर स्थित है। इसके अलावा, काशी, बनारस के मंदिर भी दुनिया में काफी मशहूर हैं। इतना ही नहीं, यहां रामायण और महाभारत काल के धार्मिक स्थल, मंदिर, राजा, महाराजाओ और मुगल बादशाहों की बेमिसाल इमारतें भी मौजूद हैं। लेकिन आज हम उत्तर प्रदेश के शहर आगरा शहर की बात करने जा रहे हैं। इस शहर में विश्व का सातवां अजूबा ताजमहल भी स्थित है। ताजमहल के अलावा, यहां पर घूमने की और भी कई जगहें हैं, जो देखने लायक हैं। तो आइये कौन सी है वो जगहें जिन्हें जरूर देखा जाना चाहिए…

1.सुर सरोवर पक्षी विहार – आगरा से 30 किलोमीटर दूर दिल्ली आगरा हाईवे पर बना सुर सरोवर पक्षी विहार, प्रकृति और पक्षी प्रेमियों के लिए काफी अच्छी जगह है।

2.मरियम का मकबरा – मुगल सम्राट अकबर की पत्नी रानी मरियम के मकबरे की दीवारों पर बनी आकृति देखने लायक है।

3.मेहताब बाग – ताजमहल के उत्तर में यमुना पर बना मेहताब बाग अत्यंत सुंदर बगीचा है, यहां से ताजमहल का खूबसूरत दृश्य नजर आता है ।

4.अकबर का मकबरा – लाल पत्थरों के उपयोग से बनी ये इमारत काफी खूबसूरत है।

5.फतेहपुर सीकरी – इस इमारत का निर्माण मुगलों ने किया था, जो इस शहर का मुख्य आकर्षण केंद्र है। यहां स्थित बुलंद दरवाजा, सलीम चिश्ती का मकबरा, जोधा बाई का महल काफी लोकप्रिय पर्यटन स्थल है ।

6.जामा मस्जिद – देश की सबसे बड़ी मस्जिदों में शामिल ये मस्जिद अपनी सुंदर कलाकृति के लिए प्रसिद्ध है। लाल पत्थर और संगमरमर इसकी सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं।

7.आगरा फोर्ट- किसी जमाने में यहां पूरा एक शहर बसता था। अपने ऐतिहासिक किस्सों के कारण यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थल के लिए चुना है ।

8.इटिमाद उद धौला का मकबरा – इटिमाद उद धौला का मकबरा अकबर के कीमती खजानों में से एक माना जाता है, ये इमारत ‘बच्चा ताज’ के नाम से भी प्रसिद्ध है ।

9.यमुना रिवर वोटिंग – ताजमहल के पास बहने वाली यमुना नदी पर वोटिंग करते हुए ताजमहल का सुंदर दृश्य देखना काफी सुखद और शांतिप्रिय लगता है।

10.ताजमहल – दुनिया के सात अजूबों में शामिल दुनिया की खूबसूरत इमारत ताजमहल आगरा में स्थित है । यहां के बागीचे, फाउंटेन और इसका स्ट्रक्चर काफी खूबसूरत है।

11.इसके अलावा सिकंदरा, इत्माद उद दौला, चौसठ खम्भा, रोमन कैथोलिक कब्रिस्तान, चिनी का रौजा, राजा जसवंत सिंह की छत्री, दयाल बाग, गुरु का ताल आदि भी देखने योग्य हैं।

Exit mobile version