News Room Post

Vada Pav: घर पर तैयार करें मुंबई स्टाइल में चटपटा वड़ा पाव, बार-बार करेगा खाने का मन

Vada Pav

नई दिल्ली। मुंबई का नाम लेते ही वहां की फेमस डिश वड़ा पाव का ख्याल दिमाग में आ जाता है। वड़ा पाव खाने में काफी स्वादिष्ट होता है और मुंबई का ये सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है। बच्चों से लेकर हर उम्र तक के बच्चों को ये डिश काफी पसंद आती है। सुबह के नाश्ते में इसे खाया जाए तो मजा दोगुना हो जाता है। हालांकि जो लोग मुंबई नहीं गए हैं और वहां मिलने वाला वड़ा पाव खाना चाहते हैं तो हम आपकी परेशानी दूर कर सकते हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं मुंबई के फेमस वडा पाव की आसान रेसिपी, जिससे आप अपना घर पर ही मुंबई में मिलने वाला वडा पाव बना सकेंगे। तो चलिए जल्दी से जान लेते हैं क्या है वड़ा पाव बनाने की रेसिपी…

वड़ा पाव बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

उबले आलू – 4 से 5

पाव – 10

बेसन – 1 कटोरी

हरी मिर्च – 4 से 5, बारीक कटी हुई

अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 टीस्पून

हल्दी पाउडर – 1 चुटकी

राई – 1 टीस्पून

करी पत्ता – 10

बेकिंगसोडा – 1 चुटकी

हरी चटनी- स्वादानुसार

सूखी लाल चटनी- स्वादानुसार

नमक- स्वादानुसार

तेल- जरूरत के मुताबिक

इस तरह से बनाएं वड़ा पाव

  1. वड़ा पाव बनाने के लिए सबसे पहले धीमी आंच पर पैन गर्म होने के लिए रख दें। अब इसमें 1 चम्मच तेल डालें।
  2. तेल गर्म हो जाए तो इसमें राई और करी पत्ता डालकर हल्का पकने दें।
  3. अब आलू को मैश करके इसमें डालें। अब इसके साथ हल्दी पाउडर, अमचूर पाउडर, धनिया पाउडर और नमक भी डालकर अच्छे से मिला लें।
  4. अब एक दूसरा बर्तन लें और इसमें बेसन, बेकिंग सोडा, नमक और पानी डालकर एक गाढ़ा घोल बनाएं।
  5. अब एक दूसरी कढ़ाई में तेल रखें और इसे गैस पर गर्म होने के लिए छोड़ दें।
  6. अब जो आलू का मसाला बनाया था उसकी बॉल्स बनाएं और इसे बेसन के घोल में डुबोकर तलते जाएं। जब ये बॉल्स पक कर गोल्डन ब्राउन हो जाए तो इन्हें निकाल लें।
  7. अब एक पाव लेकर इसे बीच से काट लें और इसके ऊपर सूखी लाल चटनी लगाएं।
  8. अब इसके बाद बीच में तले हुआ वड़ा रखें और ऊपर से थोड़ी सी सूखी लाल चटनी डालें।
  9. फिर पाव के दूसरे हिस्से से इसे कवर करें।
  10. आपका वड़ा पाव तैयार है। आप इसे हरी और मीठी चटनी के साथ मजे से खाएं।
Exit mobile version