News Room Post

Skin Care: यहां जानें फेस मास्क पहनने का सही तरीका….

Skin Care: अगर आपको मास्क (Face Mask) पहनने के बाद घुटन महसूस होती है, तो आपने मास्क सही तरीके (Correct Way of Wearing Mask ) से पहना है। सबसे बड़ी गलती जो लोग करते हैं वह ये है कि सार्वजनिक जगह पर किसी से बात करते वक्त इसे ठुड्डी के नीचे खिसका लेते हैं, जो बेहद गलत है।

Mask

नई दिल्ली। इस समय कोरोना महामारी (Corona Epidemic) को झेल रहा है। जब तक इसकी वैक्सीन नहीं आ जाती तब तक इससे बचने का फिलहाल एक मात्र तरीका है ‘फेस मास्क’ (Face Mask) लगाना। इस लेख में हम आपको फेस मास्क पहनने का सही तरीका बताएंगे।

अगर आपको मास्क पहनने के बाद घुटन महसूस होती है, तो आपने मास्क सही तरीके से पहना है। सबसे बड़ी गलती जो लोग करते हैं वह ये है कि सार्वजनिक जगह पर किसी से बात करते वक्त इसे ठुड्डी के नीचे खिसका लेते हैं, जो बेहद गलत है।

मास्क पहनने का सही तरीका

मास्क आपकी नाक से शुरू होता हुआ ठुड्डी तक जाना चाहिए। यानी आपकी नाक के ब्रिज, जहां से नाक शुरू होती है वहां से लेकर मास्क से ठुड्डी भी ढकी होनी चाहिए। मास्क बिना किसी गैप के आपके मुंह के आसपास अच्छी तरह लगा होना चाहिए। मास्क को कस कर रखें।

मास्क पहनते समय ना करें ये 5 गलती

1. मास्क को नाक के नीचे न पहनें।

2. ठुड्डी को भी मास्क से ढकें।

3. ऐसा मास्क न पहनें जो ढीला हो।

4. मास्क से नाक को भी अच्छी तरह ढकें। ये सिर्फ आपकी नाक की टिप पर नहीं होना चाहिए।

5. जब किसी से बात कर रहे हों, तो मास्क को गर्दन पर न खिसका लें।

Exit mobile version