News Room Post

Asin Beauty Tips: साउथ की एक्ट्रेस असिन का 37वां जन्मदिन आज, जानें इस उम्र में भी कैसे रखती हैं खुद की त्वचा का ख्याल

नई दिल्ली। असिन फिलहाल तो बॉलीवुड से दूर हैं। लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग अभी भी बरकरार हैं। असिन आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस अपनी पहली फिल्म से लोगों के दिल में जगह बना चुकी थी। असिन ने साउथ की फिल्मों में अपने करियर की शुरूआत की फिर इन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का सिक्का अजमाया था। अदाकारा का आज यानी 26 अक्टूबर 1985 को केरल के कोच्चि शहर में हुआ था। एक्ट्रेस आज अपना 37 वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री एक मलयाली सिरो-मालाबार कैथोलिक फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। असिन के पिता सीबीआई अधिकारी और मां एक सर्जन थी। भले ही असिन फिल्मों से दूर हो लेकिन आज भी करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। और इनकी खूबसूरती का हर कोई फैन हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं असिन की खूबसूरत त्वचा के पीछे का राज-

सलाद का करती है सेवन

खबरों के मुताबिक, एक्ट्रेस सलाद खाना बेहद पसंद करती हैं, एक्ट्रेस हेल्दी डाइट के साथ ही सलाद खाती हैं। वह खाना खाने के ठीक एक घंटा पहले एक बाउल में खीरा, गाजर, मूली औऱ पनीर के टुकड़े डालकर खाती हैं। इससे इनकी त्वचा पर एक अलग ही निखार रहता हैं। साथ ही एक्ट्रेस रोजाना 4 से 5 लीटर तक पानी पीती हैं। जो कि हमारी त्वचा और बालों के लिए बेहद ही फायदेमंद होता हैं।

वर्कआउट नहीं करती है मिस

एक्ट्रेस वर्कआउट को कभी भी स्किप नहीं करती हैं। वह रोज एक घंटे एकसरसाइज जरूर करती हैं। जो कि हमारी बॉडी के लिए काफी फायदेमंद होता हैं। अगर आप वर्कआउट करते हैं तो आपके चेहरे पर एक अलग ग्लो रहता हैं। साथ ही आप दिन भर फ्रेश महसूस करते हैं।

Exit mobile version