News Room Post

Hindi Diwas 2022: पूरे देश में आज मनाया जा रहा है हिंदी दिवस का त्योहार,पीएम ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। हिंदी दिवस को भारत में एक त्योहार की तरह हर्ष और उल्लास से मनाया जाता है। लोगो के दिल में हिंदी का महत्व बनाए रखने के लिए इस दिन की शुरुआत की गई है। हालांकि, पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था। पूरे विश्व में सबसे ज्यादा प्रयोग करने वाली भाषा हिंदी को महात्मा गांधी ने कहा ये आम लोगो की भाषा है। आज के दिन उच्च शिक्षा, विद्यालय ,तकनीकि शिक्षा और भी जगह पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस दिन स्कूलों में हिंदी दिवस पर भाषण भी दिया जाता है।

पीएम ने किया ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि हिंदी ने हमें विश्वभर में सम्मान दिलाया है। इसकी सहजता, सरलता और संवेदनशीलता लोगो को आकर्षित करती है। हिन्दी दिवस पर मैं उन सभी लोगों का हृदय से शुक्रिया करता हूं, जिन्होंने इसे समृद्ध और सशक्त बनाने में अपना अथक योगदान दिया है। उनके इस ट्वीट को लोग काफी रीट्वीट भी कर रहे है।

पंडित जवाहरलाल लाल नेहरू ने किया था अनाउसमेंट

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का कहना था कि हिंदी जनमानस की भाषा है। कई इतिहासकारों का यह भी कहना है कि बापू हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के भी पक्ष में थे। हालांकि, यह अबी तक संभव नहीं हो पाया है। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल लाल नेहरू ने 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाए जाने की अनाउसंमेट किया था। उनके ही कार्यकाल में 14 सितंबर 1953 को देश में पहली बार हिंदी दिवस मनाया सेलीब्रेट किया गया था।

Exit mobile version