News Room Post

Travel Tips: दक्षिण भारत में स्थित हैं इतने खूबसूरत समुद्र तट, जिन्हें देखकर भूल जाएंगे मालदीव

नई दिल्ली। समुद्र तटों पर घूमने का जो मजा है, उसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं। इन समुद्र तटों का लुत्फ उठाने के लिए लोग मालदीव जैसी मंहगी जगहों पर जाते हैं। यहां की ठंडी हवाओं में सुकून होता है। लोग समुद्र किनारे मस्ती करने जाते हैं। लेकिन अगर ये मजा आपको अपने ही देश में मिल जाए तो विदेश जाने की क्या जरूरत ही क्या है? शायद आपको हमारी बात मजाक लग रही होगी क्योंकि इंसान ने देश के कई बीच को कूड़ाघर बना दिया है। ऐसे में हमारी बात हैरान करने वाली ही लग रही होगी। लेकिन ये सच है दक्षिण भारत में ऐसे कई बीच हैं जो मालदीव के समुद्र तटों जैसे सुंदर और खूबसूरत हैं। तो आइये, हम आपको दक्षिण के कुछ ऐसे समुद्र तटों के बारे में बताते हैं जो आपका मन मोह लेंगे।

इलियट बीच, चेन्नई

चेन्नई से लगभग 14 किमी की दूरी पर इलियट बीच अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। यहां का मरीना बीच भी काफी मशहूर है। समुद्र तटों के साथ दक्षिण भारत के मंदिर भी काफी खूबसूरत हैं। यहां आप अपने परिवार के साथ आप यहां घूमने जा सकते हैं।

कोच्चि, केरल

दक्षिण भारत के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की बात की जाए तो कोच्चि का नाम इनमें सबसे ऊपर आता है। केरल राज्य के कोच्चि में कई खूबसूरत बीच हैं, जिनमें ‘चेराई’ बीच सबसे मशहूर है। इसके पास में ही ‘सेंट फ्रांसिस सीएसआई चर्च’ और ‘मट्टनचेरी पैलेस’ स्थित है, जो घूमने के लिहाज से काफी अच्छा है।

रॉक बीच, पुडुचेरी

पुडुचेरी का रॉक बीच काफी खूबसूरत है। न केवल समंदर प्रेमियों को बल्कि बच्चों को भी ये जगह काफी आकर्षित करती है।

काला पत्थर बीच, अंडमान निकोबार

अंडमान निकोबार में स्थित ये तट समंदर प्रेमियों को खूब लुभाता है। ये बीच किसी भी लिहाज से मालदीव से कम नहीं लगता है। यहां का काला पत्थर बीच बहुत मशहूर है।

मरावांठे बीच, कर्नाटक

दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित मरावांठे बीच अपने पार्टनर के साथ सुकुन के पल बिताने के लिए काफी अच्छा है। प्राकृतिक खूबसूरती से सजी ये शांत जगह संमदर तट पसंद करने वाले लोगों को खूब पसंद आती है।

Exit mobile version