News Room Post

Travel Tips: हर बार छुट्टियां बिताने दूर दराज इलाके में जाने की जरूरत नहीं, उत्तर प्रदेश के ये शहर भी हैं बेहतरीन ट्रैवल डेस्टिनेशन

cropped-travel1-1.png

नई दिल्ली। किसी भी महीने में दो-चार छुट्टियां मिल जाती हैं तो लोग उसे बेहतर तरीके से एंजॉय करना चाहते हैं। उसके लिए कई लोग अपने दोस्तों और फेमिली के साथ घूमने की प्लानिंग करने लगते हैं। इस समय अगस्त का महीना चल रहा है और इस माह में कई त्योहार पड़ रहे हैं जिसके चलते बहुत सारी छुट्टियां भी मिल रही हैं। ऐसे में आप किसी ऐसी जगह जाने का मन बना रहे हैं, जो आपके बजट में भी फिट बैठ जाए और समय भी बहुत अधिक न लगे। ऐसी जगह तलाश करने वाले लोगों के लिए उत्तर प्रदेश एक बेहतरीन जगह साबित हो सकती है। उत्तर प्रदेश अपने धार्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थलों के लिए भी विश्व भर में प्रसिद्ध है। इस स्थान पर रामायण और महाभारत काल के कई मंदिर और मुगल बादशाहों की बेमिसाल इमारतें विराजमान हैं, जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। तो आइये जानते हैं यूपी में कौन सी ऐसी जगहें हैं जहां आप घूमने का प्लान बना सकते हैं।

फतेहपुर सीकरी
आगरा से लगभग 42 किमी की दूरी पर स्थित फतेहपुर सीकरी भारत में मुगलों के शासन के सबसे बेशकीमती अवशेषों में से एक माना जाता है। फतेहपुर सीकरी को विश्व धरोहर संरचनाओं की सूची में भी स्थान दिया गया है।

मथुरा

आगरा से लगभग 50 किमी की दूरी पर स्थित मथुरा का इतिहास सदियों पुराना है। कृष्ण जन्म भूमि मथुरा की गिनती भारत के सबसे पवित्र हिंदू तीर्थस्थलों में होती है।

वाराणसी
इस स्थान को दुनिया का सबसे पुराना शहर माना जाता है। गंगा नदी के किनारे बसा बनारस शहर अपने खूबसूरत शिव मंदिरों, घुमावदार गलियों के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। यहां स्थित दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट, कठवाला मंदिर, नया विश्वनाथ मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, मंकी (बंदर) मंदिर, भारत माता मंदिर आदि दर्शनीय हैं।

आगरा
दुनिया के सातवें अजूबे यानी ताजमहल की रखवाली करने वाला ये शहर मंत्रमुग्ध कर देने वाली आकर्षक इमारतों से घिरा हुआ है। यमुना नदी के किनारे स्थित ताजमहल ने दुनिया भर के प्रेमियों और कवियों को काफी आकर्षित किया है।

लखनऊ
नवाबों के शहर के नाम से प्रसिद्ध उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सालों से नवाबी तहजीब बरकरार है। यहां पर कई ऐतिहासिक इमारतें हैं। यहां का बड़ा इमामबाड़ा और चिड़ियाघर काफी प्रसिद्ध हैं।

अयोध्या
सरयू नदी के किनारे बसी अयोध्या नगरी में कई जगहें देखने योग्य हैं। मथुरा की तरह ही राम जन्म भूमि अयोध्या हिन्दू धर्म के तीर्थ स्थलों में विशेष स्थान रखती है।

Exit mobile version