News Room Post

National Sibling Day 2023: नेशनल सिबलिंग डे आज, इन शानदार मैसेज को भेज अपने भाई-बहनों को करें विश

नई दिल्ली। भाई-बहन का प्यार सबसे अनोखा प्यार होता है, एक पवित्र बंधन होता हैं। कहते हैं भाई-बहन के रिश्ते में सारे रिश्ते समाहित होते हैं, एक बहन आपको मां का रूप दिखेगा तो वहीं भाई में आपको पिता का साया दिखेगा। हर भाई अपनी बहन की रक्षा करता हैं। ये बंधन सबसे अलग बंधन होता हैं। एक भआई-बहन आपस में दोस्त होते हैं, कभी-कभी दुश्मन भी होते हैं। छोटी-मोटी नोकझोक के कारण एक दूसरे से खफा हो जाना फिर बाद में एक दूसरे से बात करें बिना भी नहीं रह पाना। भाई-बहन का रिश्ता हर रिश्ते से अलग होता हैं। आज यानी 10 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय भाई बहन दिवस यानी नेशनल सिबलिंग डे मनाया जा रहा हैं। चलिए आज के दिन आप अपने भाई बहनों को इस तरह के मैसेज के साथ विश करें-

भाई-बहन का यह अनोखा प्यार जहां गुस्सा भी हैं, लड़ाई भी हैं। भाई-बहन एक दूसरे से लड़े बिना भी नहीं रह सकते हैं और एक दूसरे के बिना भी नहीं रह सकते हैं। लड़ाई के कुछ ही पल बाद एक दूसरे से बात कर एक दूसरे के सबसे अच्छे दोस्त बन जाते हैं।

कहते हैं अगर घर में बड़ा भाई हैं तो वह अपनी बहनों की ढाल बन कर रहता हैं। लड़ाई भी करता हैं लेकिन मुसीबत में पड़ी बहन को बचाता भी हैं। यह रिश्ता सबसे अनोखा और पवित्र रिश्ता होता हैं।

कहते हैं हर किसी को अपने मां-बाप के साथ-साथ अपने भाई-बहनों से भी काफी प्यार होता हैं। ये बंधन दिलों का बंधन होता हैं और काफी प्योर होता हैं। इनके बीच की मस्ती-मजाक, नोकझोक सब कुछ देखकर अच्छा लगता हैं।

Exit mobile version