News Room Post

Health Tips: इस तरह से करें लहसुन का इस्तेमाल, दिल, दिमाग और पेट की समस्या होगी दूर

Health Tips

नई दिल्ली। लहसुन का इस्तेमाल तो लगभग हर घर में किया जाता है। इसके इस्तेमाल से खाने का स्वाद तो दोगुना हो जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाने का स्वाद बढ़ाने वाला ये लहसुन आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है। अगर आप नहीं जानते तो आपको बता दें कि लहसुन के इस्तेमाल से आपके शरीर को एक नहीं बल्कि अनेक फायदे होते हैं। यहां तक की दिल के मरीजों के लिए तो लहसुन का सेवन रामबाण है। अगर नियमित रूप से इसका सेवन किया जाए तो ये हमारे शरीर को कई तरह से फायदे पहुंचाता है। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे लहसुन के फायदे और इससे आपके शरीर में कौन-कौन से फायदे होते हैं।

इन परेशानियों में फायदा पहुंचाता है लहसुन

लहसुन का इस्तेमाल उन लोगों को जरूर करना चाहिए जिन लोगों के शरीर में खून के धब्बे थके जमते हैं। लहसुन  के सेवन से शरीर में खून के थक्के जमना बंद हो जाते हैं।

जिन लोगों को ब्लड प्रेशर कम या ज्यादा होने की समस्या रहती है उन लोगों को भी इसका इस्तेमाल करना चाहिए। लहसुन में मौजूद अर्क रक्तचाप यानी ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।

जिन लोगों के शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बना हुआ है। उन्हें लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है।

जो लोग ज्यादा दिमाग से काम लेते हैं और हमेशा मानसिक रूप से परेशान रहते हैं। ऐसे लोगों को भी लहसुन का इस्तेमाल करना चाहिए। लहसुन के सेवन से तनाव कम होता है और सिर दर्द, हाइपरटेंशन की समस्या भी कम होती है।

किस तरह से करना है लहसुन का इस्तेमाल

  1. आप चाहे तो लहसुन को सुबह खाली पेट एक गिलास पानी के साथ खा सकते हैं।
  2. या तो सब्जी बनाते समय उसमें लहसुन का इस्तेमाल करें।
  3. लहसुन की चाय भी पी जा सकती है।

डिस्क्लेमर: लेख सामान्य जानकारी के लिए है। बताए गए किसी भी इलाज और दवा का NewsroomPost दावा नहीं करता। अमल करने से पहले संबंधित डॉक्टर से सलाह लें।

Exit mobile version