News Room Post

Relationship Tips: क्या है गर्लफ्रेंड- बॉयफ्रेंड बनाने की सही उम्र!, सद्गुरु ने बताया कब रिश्ते में नहीं आना होगा सही

नई दिल्ली। शादी करने की सही उम्र सरकार ने तय कर रखी है लेकिन प्यार की न तो कोई उम्र होती है और न ही सीमा। प्यार कहीं भी कभी भी, किसी से भी हो सकता है। ज्यादातर रिलेशनशिप की शुरुआत स्कूल, कॉलेज या ऑफिस में होती है लेकिन क्या आप रिलेशनशिप में आने की सही उम्र को जानते हैं। दुनियाभर में सद्गुरु उर्फ जगदीश वासुदेव नाम से फेमस सद्गुरु ने डेटिंग की सही उम्र बताई है, तो चलिए जानते है कि डेटिंग की सही उम्र क्या है।

बताया कब नहीं करनी चाहिए डेटिंग

एक इवेंट में सद्गुरु उर्फ जगदीश वासुदेव से सवाल किया गया कि रिश्ते में आने की सही उम्र कौन सी है। उस पर सद्गुरु ने कहा कि किसी चीज की कोई तय उम्र नहीं होती है और न ही मैं ये कहने वाला हूं कि आप क्या करें और क्या न करें। जब आपको खुद से रिलेशनशिप में आने की इच्छा हो या जरूरत महसूस हो तो, वो सही समय है। हालांकि किसी तरह के ट्रेंड को फॉलो करना गलत है। आज के युवाओं के बीच काफी फेमस है कि कॉलेज जाने पर डेटिंग करना और गर्लफ्रेंड बनाना जरूरी है लेकिन ये सही नहीं है।

सद्गुरु ने आम के पेड़ों का उदाहरण देते हुए कहा कि आम की खेती करने वाला किसान ध्यान रखता है कि पेड़ पर जल्दी से जल्दी फल न आए। ऐसा इसलिए क्योंकि फल आने से पेड़ का विकास रुक जाता है। इसलिए किसान कुछ सालों तक पेड़ की कलियों को तोड़ देता है और फल आने से रोकता है, जिससे उसका ठीक से विकास हो। संपूर्ण विकसित पेड़ अच्छा और फलदार होता है।


ऊर्जा को लगाएं सही जगह

ऐसा ही कुछ मनुष्य के साथ होता है।रिश्ते में आने से वो अपनी ऊर्जा को सही जगह नहीं लगा पाते हैं और उनका ठीक से विकास नहीं हो पाता है। 13-15 साल की उम्र मेंं मनुष्य में विकास तेजी से होता है और ऐसे में सभी को अपनी उर्जा सही जगह पर लगानी चाहिए।

Exit mobile version