News Room Post

इंसान को मिला अनमोल तोहफा है योग : योग एक्सपर्ट अलका सिंह

Alka Singh

योग इंसान को मिला ऐसा तोहफा है जिसने इंसान की जिंदगी को शानदार बनाने में खास भूमिका निभाई है वही योग में बड़े-बड़े नामों के साथ एक और नाम अच्छा खासा चर्चित है और वह नाम है “अलका सिंह”। योगा एक्सपर्ट अलका सिंह अपनी इसी खासियत के चलते आज वह सेलिब्रिटी बन चुकी है। उनके द्वारा किए योग क्षेत्र में उत्कृष्ट सराहनीय कार्य की वजह से हर घर घर में योग किया जाता है। उनके द्वारा किए गए कार्य निशुल्क होते हैं।अलका सिंह का मानना है कि योग हर एक इंसान की जिम्मेदारी और हर इंसान का हक है। योग ने दुनिया को बहुत कुछ दिया है उनका कहना है कि आजकल की भागमभाग भरी स्थिति में देखा जाए तो योग से बहुत सुकून मिलता है।

अलका सिंह स्वास्थ्य का संदेश देती हैं उनका कहना है कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है, इसलिए इसे नियमित योग करके बरकरार रखें। आज योग ने पूरी दुनिया को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया है। आज योग जहां पर है वहां तक उसे पहुंचाने में आधुनिक भारत के कई लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।अलका सिंह एक ऐसा नाम है, जिन्होंने अपनी मेहनत और योग में उच्च श्रेणी के अनुभव के चलते अपनी अलग पहचान बनाई है।

अलका सिंह ने सभी को योग के प्रति जागरूक किया है और स्वास्थ्य शिक्षा का संदेश दिया है।उनका कहना है कि इंसान को मिला “अनमोल तोहफा है- योग” मगर हमारा यह भी मानना है कि योगा एक्सपर्ट अलका सिंह जैसे लोग भी इस दुनिया में तोहफे से कम नहीं है। हमारी दुआएं अलकासिंह योग एक्सपर्ट के साथ हैं कि वह यूं ही अपने इस महान लक्ष्य में आगे बढ़ते रहें।

Exit mobile version