News Room Post

अपने इतिहास के सबसे महंगे फ्लैट बनाने जा रही है DDA, ये हो सकती है कीमत

नई दिल्ली। डीडीए फ्लैट्स हमेशा से ही आम लोगों का सपना रहा है. पिछले दो दशकों में दिल्ली डेवलेपमेंट अथॉरिटी (DDA) के फ्लैट्स हमेशा ही महंगे ही होते रहे हैं और अब डीडीए अपने इतिहास के सबसे महंगे फ्लैट बनाने जा रही है। बताया जा रहा है कि इसके तहत हर फ्लैट की कीमत तीन करोड़ रुपये के करीब होगी। ये लग्जरी फ्लैट्स द्वारका में बनाएं जाएंगे। वहां सेक्टर 19बी में इनको बनाने का प्लान बनाया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, डीडीए ने 63 साल के इतिहास में इतने महंगे घर नहीं बनाए हैं। वहीं मई 2020 में डीडीए की फ्लैट स्कीम के साथ इन्हें लाया जा सकता है। इसबार डीडीए सिर्फ 5 हजार फ्लैट्स लाएगी। इस बार कुल 5 हजार फ्लैट्स आएंगे। इसमें से 1, 114 लग्जरी (द्वारका वाले) होंगे। इसमें 14 पेंटहाउस, 168 सुपर HIG, 932 HIG शामिल हैं। कुल 11 टावर बनाए जाएंगे। इनमें से 7 टावर्स पर दो-दो पेंटहाउस होंगे।

आपको बताते चलें कि 2020 में डीडीए के कुल 5 हजार फ्लैट्स आएंगे। इसमें से 1, 114 लग्जरी (द्वारका वाले) होंगे। इसमें 14 पेंटहाउस, 168 सुपर HIG, 932 HIG शामिल हैं। कुल 11 टावर बनाए जाएंगे। इनमें से 7 टावर्स पर दो-दो पेंटहाउस होंगे। डीडीए द्वारका में पेंटहाउस, सुपर HIG, HIG फ्लैट्स बनाएगी। पेंटहाउस फर्नीचर से लेस और टेरस गार्डन वाले होंगे। वहीं सुपर HIG फ्लैट्स में अटेच्ड बाथरूम के साथ तीन बेडरूम और सर्वेंट कॉर्टर होंगे। इनमें सोलर हीटिंग, ऑर्गेनिक वेस्ट डिस्पोजल की सुविधा, कम खपत वाली लाइटिंग आदि सुविधाएं शामिल हैं।

हालांकि इन फ्लैटस की कीमत पूरी तरह से अभी तय नहीं है, लेकिन यह 2-3 करोड़ के बीच ही होगी।

Exit mobile version