नई दिल्ली। भारत में पहली बार महिला आईपीएल खेला जा रहा है। इसमें पहला मुकाबला हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई ने गुजरात जाएंट्स को हराते हुए जीता । महिला प्रीमियर लीग (WPL) में आज यानी के रविवार, 05 मार्च को पहला डबल हेडर खेला जाएगा। पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार दोपहर साढ़े 3 बजे से मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाना है।
लेकिन अगर भारतीय प्रतिभाओं को देखा जाये तो कागज पर कई बार की विश्व कप विजेता महान आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मेग लैनिंग की दिल्ली कैपिटल्स अपने प्रतिद्वंद्वी पर थोड़ी भारी है. लैनिंग के साथ जेस जोनासेन, मरिजाने काप और एलिस कैप्से चार विदेशी खिलाड़ी होने की संभावना है लेकिन दिल्ली का भारतीय लाइन-अप मजबूत होने के साथ खतरनाक नजर आती है।