News Room Post

FIFA World Cup 2022: फीफा में आज 4 मुकाबलें, जानिए कब, कहां और कैसे देख सकेंगे आप लाइव स्ट्रीमिंग

FIFA World Cup 2022.

नई दिल्ली। पिछले महिला 20 नवंबर से अरब (Arabia) देश कतर में फुटबॉल विश्व कप (फीफा वर्ल्ड कप 2022) का आयोजन हो रहा है। आज 1 दिसंबर को ग्रुप स्टेज के 4 मुकाबले ग्राउंड में देखने को मिलेंगे जिनमें दो ग्रुप-ई और ग्रुप-एफ की टीमें अपना दमखम दिखाएगी। पहले ग्रुप एफ का मुकाबला देखने के मिलेगा जिसमें क्रोएशिया और बेल्जियम (Croatia vs Belgium) आमने-सामने होगी। इसके अलावा कनाडा की टीम मोरक्को (Canada Vs Morocco) के खिलाफ उतरेगी। ग्रुप-एफ के ये दोनों मुकाबले भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे शुरू होने हैं।

इसके बाद ग्रुप ई के मुकाबले होंगे जो देर रात 12.30 बजे (भारतीय समयानुसार) (Indian time) खेले जाएंगे। ग्रुप ई के मुकाबलों में जापान और स्पेन (Japan Vs Spain) आमने-सामने होंगे। इसके अलावा कोस्टा रिका, जर्मनी (Costa Rica Vs Germany) के खिलाफ मैदान में उतरेगी।

कब और कहां देख पाएंगे ये मैच लाइव

अगर आप भी फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) में आज होने जा रहे ग्रुप स्टेज के 4 मुकाबलों (ग्रुप-ई और ग्रुप-एफ) को देखना चाहते हैं तो आप इसे VOOT Select और जियो Jio Cinema पर देख सकते हैं। VOOT Select और जियो Jio Cinema पर इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग होगी। इसके अलावा भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2022 का प्रसारण अधिकार वायकॉम-18 ऐसे में आप फीफा के इन मुकाबलों को लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स-18 और स्पोर्ट्स-18 HD चैनलों पर भी देख सकेंगे।

Exit mobile version