News Room Post

Asian Games 2023: अविनाश साबले के बाद तेजिंदर पाल सिंह ने जीता गोल्ड, शॉटपुट में दिलाया मेडल

Tajinder

नई दिल्ली। चीन के हांगझोऊ (Hangzhou) में खेले जा रहे एशियाई खेल 2023 में आठवें दिन भी भारत का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। हर दिन भारतीय खिलाड़ी इतिहास रच रहे है और भारत का परचम लहरा रहे है। 19वें एशियाई खेलों में भारत ने 13वां गोल्ड मेडल जीत लिया है। अविनाश साबले के बाद तेजिंदर पाल सिंह तूर को शॉटपुट में गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है। चीन ने भारत के खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही एशियन गेम्स भारत ने अब तक 13 गोल्ड, 19 सिल्वर और 19 ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किए है। भारत 13 स्वर्ण पदक के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर बना हुआ है। वहीं एशियन गेम्स 2023 में भारत के प्रदर्शन पर सोशल मीडिया पर यूजर्स खुशी जाहिर कर रहे है।

अविनाश साबले ने लहराया भारत का तिरंगा, एथलेटिक्स में दिलाया देश को पहला गोल्ड

अविनाश मुकुंद साबले ने 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में रिकॉर्ड के साथ भारत को गोल्ड दिलाया है। इसी के साथ एशियन गेम्स में अविनाश साबले ने इतिहास रच दिया है उन्होंने भारतीय पुरुष एथलीट में देश को पहला स्वर्ण पदक जितवाया है। अविनाश साबले ने 8:19:50 समय के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बता दें कि अविनाश साबले ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 सिल्वर मेडल जीता था। अविनाश महाराष्ट्र के बीड़ जिले के मांडवा गांव के निवासी है।

टॉप पर चीन, भारत 51 मेडल के साथ चौथे स्थान पर-

वहीं पदक तालिका का मौजूदा हाल की बात करें तो पहले चीन पहले स्थान पर काबिज है। अब तक चीन को 120 गोल्ड, 71 सिल्वर, 37 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए है। चीन के कुल पदक की संख्या 228 है। वहीं भारत ने 13 गोल्ड, 19 सिल्वर और 19 ब्रॉन्ज मेडल के साथ चौथे स्थान पर है।

सेमीफाइनल में हारी निखत जरीन, ब्रॉन्ज मेडल से करना पड़ा संतोष-

इससे पहले भारत के बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद थी। लेकिन महिलाओं के 50 किग्रा बॉक्सिंग में मुक्केबाज निखत जरीन को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। थाईलैंड की चुथामत ने जरीन को हराया दिया। जिसके बाद निखत को ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा।

कायन चेनाई ने मेन्स ट्रैप में जीता ब्रॉन्ज-

भारत के कायन चेनाई ने मेन्स ट्रैप के सिंगल इवेंट में कास्य पदक हासिल किया।

आज सुबह भारत की महिला टीम ने ट्रैप शूटिंग में सिल्वर मेडल जीता। मनीषा कौर, प्रीति रजक और राजेश्वरी कुमारी की तिगड़ी ने रजत पदक देश को दिलाया।

Asian Games 2023: अदिति अशोक ने रचा इतिहास, गोल्फ में जीता रजत पदक

गोल्फर अदिति अशोक ने देश का तिरंगा लहराया। अदिति ने गोल्फ में रजत पदक भारत को दिलाया। अदिति अशोक एशियाई खेलों में गोल्फ में पदक जीतने वाली पहली महिला गोल्फर बनी।

Exit mobile version