News Room Post

Kaviya Maran: भारत के बाद साउथ अफ्रीका में भी लोगों का क्रश बनी काव्या मारन, LIVE मैच में मिला शादी का प्रपोजल, देखें VIDEO

Kaviya Maran

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका में इस वक्त काव्या मारन इस वक्त काफी चर्चा में आ गई है। अगर हम ये कहें कि भारत के बाद अब दक्षिण अफ्रीका भी लोग काव्या मारन की खूबसूरती के दिवाने हो रहे हैं तो ये गलत नहीं होगा। इनकी खूबसूरती इतनी है कि जहां भी ये जाती है सबका ध्यान अपनी तरफ खींच ही लेती हैं। जिन लोगों को नहीं पता की काव्या मारन कौन हैं तो उन्हें बता दें कि काव्या सन ग्रुप (Sun Group) के मालिक कलानिधि मारन (Kalanithi Maran) की बेटी हैं। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) टीम कलानिधि मारन की ही है। 30 साल की काव्या मारन सनराइजर्स के सीईओ पद पर तैनात हैं। पहली बार साल 2018 में उन्हें आईपीएल में अपनी टीम SRH को चियर करते हुए टीवी पर देखा गया था। इसके बाद से ही उन्हें आईपीएल ‘क्रश’ भी कहा जाने लगा था।

अब इस वक्त जब साउथ अफ्रीका टी20 लीग 2023 जारी है तो इसमें कलानिधि मारन की सनराइजर्स ईस्टर्न भी शामिल है। इसी को लेकर काव्या मारन दक्षिण अफ्रीका में हैं। अब वहां का एक वीडियो सामने आया है जिसमें लाइव मैच के दौरान एक दक्षिण अफ्रीकी फैन ने मारन को शादी के लिए प्रपोज करते हुए दिखाई दे रहा है।

वीडियो में दक्षिण अफ्रीकी फैन के हाथ में एक बोर्ड लेकर स्टेडियम में बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। शख्स के हाथ में जो बोर्ड है उसमें लिखा हुआ है कि “काव्या मारन, क्या तुम मुझसे शादी करोगी?”। वायरल वीडियो में शख्स के हाथ में मौजूद बोर्ड पर फोकस करते हुए भी दिखाया गया है। शादी के लिए प्रपोज करने के साथ ही शख्स ने आखिर में एक दिल वाली इमोजी भी बनाई हुई है। शख्स के इस वीडियो को SA20 ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया है जो अब खूब वायरल हो रहा है।


आपको बता दें, ये पहली बार नहीं है जब काव्या मारन चर्चा में आई हों। इससे पहले दिसंबर महीने में कोच्चि में इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के मिनी ऑक्शन के दौरान काव्या चर्चा में आई थी। आईपीएल के पिछले कई सीजन में भी काव्या मारन देखने को मिल चुकी हैं। जब भी वो अपनी टीम के लिए स्टेडियम या कहीं जाती हैं तो उनकी चर्चा होने लगती है।

Exit mobile version