News Room Post

CWG 2022 Day 4 India: तीसरे प्रयास में बाहर हुए अजय सिंह शेखावत, क्रिस मुरे ने जीता गोल्ड

sekhawat

नई दिल्ली। चौथे दिन भारत के वेटलिफ्टर अजय सिंह शेखावत से काफी उम्मीदें थी कि वो वेटलिंफ्टिंग भारत को गोल्ड मेडल दिला पाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हो सका।  अजय सिंह ने भारत का गौरव बढ़ाते हुए 81 किलो भारवर्ग में भारत की तरफ से भाग लिया था। अजय सिंह क्लीन एंड जर्क के तीसरे प्रयास में 180 किलोग्राम वजन उठाने में असफल रहे। इस के साथ वह चौथे स्थान पर रहे। वहीं, दूसरी तरफ इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल को अपने नाम करने वाले इंग्लैंड के खिलाड़ी क्रिस मुरे ने एक नया इतिहास रचते हुए 325 किलोग्राम वजन उठाया।


कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ियों ने और खासकर वेटलिफ्टरों ने शानदार प्रदर्शन किया है। एक तरफ जहां मीराबाई चानू ने इस सत्र का पहला गोल्ड मेडल भारत की झोली में डाला तो वहीं, दूसरी तरफ बीते कल यानी तीसरे दिन जेरेमी लारिनुंगा और अंचिता शेउली ने भारत को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में सोना दिलवाया। फिलहाल तीन दिन की समाप्ती के भारत के पास कुल 6 पदक आ गए हैं। इसमें से 3 गोल्ड मेडल हैं और खास बात ये है कि ये सभी मेडल वेटलिफ्टिंग में आए हैं। इन छह पदकों के साथ भारत अंक तालिका में छटे स्थान पर पहुंच गया है। बता दें इस बार भारत की तरफ से 213 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

Exit mobile version