News Room Post

Happy Birthday Sania Mirza: तलाक की खबरों के बीच शोएब मलिक ने किया पत्नी सानिया मिर्जा को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, लिखी ये खास बात

नई दिल्ली। हालिया में भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तान क्रिकेटर शोएब मलिक के रिश्ते इन दिनों सुर्खियों के समुंदर में गोते लगा रहे हैं। दोनों कपल के रिश्तें में दरार आने की खबरें आ रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही आधिकारिक तौर पर तलाक लेंगे। इन सब खबरों के बीच सानिया मिर्जा का आज यानी 15 नवंबर को जन्मदिन है, और सानिया के जन्मदिन पर उनके पति शोएब मलिक ने उन्हें सोशल मीडिया पर विश कर लोगों को चौंका दिया। ऐसे में सब शोएब के इस पोस्ट को देख के काफी खुश भी हो रहे है कि इन दोनों के तालाक की खबरें झूठ है। आइए इनके जन्मदिन पर आपको बताते है इनसे जुड़ी कुछ खास बात-

शोएब ने किया विश

दरअसल, सानिया मिर्जा का जन्म 15 नवंबर 1986 को मुंबई में हुआ है। टेनिस प्लेयर आज अपना 36वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही है। इनके पिता का नाम इमरान मिर्जा और मां का नाम नसिमा मिर्जा है। इनकी शादी पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक से साल 2010 में हुई थी। वहीं शोएब मलिक ने सोमवार को अपनी पत्नी के जन्मदिन पर उन्हें विश करके सब को चौंका दिया। शोएब ने सानिया के साथ फोटो शेयर कर लिखा- आपको जन्मदिन की बहुत बधाई, आपके स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना करता हूं। इस दिन का भरपूर आनंद लो।

फैंस ने दी बधाई

जहां एक ओर इनके तालाक की खबर आ रही है, वहीं शोएब ने ,सानिया के जन्मदिन पर उन्हें विश करके सब को चौंका दिया। अब कपल के फैंस इस पोस्ट को देख के काफी खुश है और वह दोनों को हमेशा साथ रहने की दुआ दे रहे है।

Exit mobile version